NEET UG परीक्षा विवाद में उत्तर प्रदेश के बारे में क्या बोल गए शशि थरूर, भारी बवाल

shashi tharur on Neet

NEET UG 2024: नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद छात्रों में उबाल है। लेकिन इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने एक्स पर एक परीक्षा को लेकर मजाकिया पोस्ट किया। थरूर ने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें एक पेज में सवाल और उसके जवाब नजर आ रहे हैं। जिसमें पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं? सवाल के जवाब ऐसे हैं, जिससे विवाद बढ़ गया। थरूर ने पोस्ट के साथ लिखा, शानदार, उसके बाद परीक्षा पे चर्चा का हैशटैग भी लगाया।

NEET UG Paper leak: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था नीट का प्रश्न पत्र, ईओयू ने जब्त किए सबूत

शशि थरूर को केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

शशि थरूर के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद को करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, सिरियसली, शशि थरूर, क्या आप इस विमर्श को इस स्तर तक ले जाना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश न केवल हमारी सभ्यता में अपने योगदान के लिए जाना जाता है, बल्कि इसने असंख्य साहित्यिक प्रकाशकों, राजनीतिक दिग्गजों और सफल व्यक्तियों को भी जन्म दिया है।

See also  कड़िया मुंडा से पुलिस अधिकारी बनकर दी धमकी, फोन पर मांगी रंगदारी, थाने में मामला दर्ज

T20 World Cup 2024, IND vs AUS: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश की साया, किसको मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

विडंबना यह है कि यह प्रथम परिवार का भी घर है, जिसे सभी कांग्रेस नेता नमन करते हैं। सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शिक्षित होने के विशेषाधिकार के बावजूद, मुझे आश्चर्य है कि आपने इस तरह पूरे राज्य को स्टीरियोटाइप, तुच्छ और व्यंग्यात्मक बनाने का विकल्प चुना. मेरे मित्र, गंभीर आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी दिया जवाब

शशि थरूर के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने करारा जवाब देते हुए कहा, बेशर्मी भरी राजनीति। यही कांग्रेस का तरीका है। उन्होंने शशि थरूर पर तंज कसते हुए आगे कहा, स्व-घोषित वैश्विक नागरिक ने बखूबी प्रदर्शित किया है। उन्होंने सैम पित्रोदा को भी इस मामले में लताड़ा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लिखा, यूपी के साथ ऐसा अपमान निंदनीय है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

See also  मालिक को मुसीबत में देख कोबरा से भिड़ा पिटबुल, पटक-पटक कर मारा; VIDEO

Suraj Revanna की रिमांड के लिए आज आवेदन दे सकती है CID, यौन शोषण का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now