Aman Sahu के गुर्गे ने गिरिडीह जेल अधीक्षक को दी धमकी, कहा- पुराने जेलर जैसा होगा हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2024

रांची में बिल्डर और कांग्रेस नेता से अमन साहू गैंग ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Aman Sahu: गिरिडीह के केंद्रीय कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उनके पास इंटरनेशल कॉल के साथ व्हाट्सप्प मैसेज भी आ रहा है। हिमानी के मुताबिक यह कॉल और मैसेज इसी केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का सहयोगी कुख्यात मयंक सिंह कर रहा है।

इनके मुताबिक चार दिन पूर्व जेल के अंदर जब वह भ्रमण पर थी तो अमन ने उन्हें धमकी दी थी। हिमानी के मुताबिक उन्हें जो कॉल आ रहा है, उसमें यह कहा जा रहा है कि जैसा कहा जा रहा है उतना ही कीजिये नहीं तो पुराने जेलर पर जिस तरह हमला हुआ था उसी तरह हमला होगा।

Sex Racket: चार हजार रेट, वाट्सएप भेजते लड़कियों की तस्वीरें; रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

जेल अधीक्षक ने वरीय अधिकारियों को जानकारी

हिमानी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी जेल आईजी के अलावा डीसी और एसपी को भी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से उनके पास अलग अलग देश से कॉल आ रहे हैं। फोन करनेवाला खुद को अमन साहू गैंग और विश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। जेल के अंदर अमन की सुविधा बढ़ाने को कहा जा रहा है।

See also  मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के घर देर रात तक चली छापेमारी, ईडी की टीम ने एक प्रिंटर को किया जब्त

यहां बता दें कि अमन साहू कुख्यात गैंगस्टर है और 2019 में गिरफ्तार होने फिर फरार होने के बाद 2022 में फिर से गिरफ्तार हुआ था। 3 जुलाई को पलामू में गिरफ्तार करने के बाद उसे पलामू से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया। यहां जेलर पर हमला हुआ तो अमन को सिमडेगा फिर पलामू जेल शिफ्ट कर दिया गया। अबकी बार 21 जून को उसे फिर से गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हेमंत सोरेन ने बुलाई गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक

फरार मंयक सिंह की तलाश

गिरिडीह कारा अधीक्षक को धमकी देने वाला मयंक सिंह ऊर्फ सुनील मीणा मूलतः राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल वह अमन साहू गैंग में दहशत का कारोबार संभालता है। पहले भई वह सोशल मीडिया और इंटरनेशनल कॉल के जरिए लोगों को धमकी देता रहा है। अमन साहू और मयंक सिंह के खिलआफ राज्य में लगभग 170 केस दर्ज हैं। फिलहाल एटीएस मयंक सिंह को ढूंढ रही है।

See also  कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Lohardaga में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, प्रदीप बालमुचू के सामने दो गुट आपस में भिड़े

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now