Sex Racket: चार हजार रेट, वाट्सएप भेजते लड़कियों की तस्वीरें; रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

Sex Racket

Sex Racket: रांची पुलिस लगातार सेक्ट रैकेट को लेकर अभियान चला रही है। इसी के साथ ड्रग्स के कारोबार पर भी पुलिस रोकथाम लगाना चाहती है। हाल ही में पुलिस ने स्टेशन रोड के एक होटल पर छापेमारी की है। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए नौ महिलाओं समेत होटल मालिक हरमित सिंह उर्फ प्रिंस और मैनेजर मिथुन गोराई को जेल भेज दिया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि होटल मालिक हरमित सिंह उर्फ प्रिंस दलालों से सांठगांठ कर देह व्यापार का धंधा चला रहा है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हेमंत सोरेन ने बुलाई गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक

7 दलाल होटल लेकर पहुंचते थे ग्राहक

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फर्जी नाम व पता अंकित कर होटल में सेक्स वर्कर को रखा जाता था। दलाल ग्राहकों को होटल तक पहुंचाते थे। इसके बाद होटल मालिक उन्हें लड़कियों के कमरे तक भेजता था। ग्राहक और होटल मालिक के बीच पैसों का ऑनलाइन लेन-देन होता था।

चार हजार रेट

अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। एसएसपी ने बताया कि चार हजार में आधा पैसा होटल मालिक अपने रखता था, बाकी पैसा सेक्स वर्कर को देता था। इधर, पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। उन्हें भी जल्द जेल भेजा जाएगा।

Rourkela Steel Plant में गैंस रिसाव, 9 कर्मचारी हुए बीमार, जांच कमेटी का किया गया गठन

वाट्सएप पर भेजते लड़कियों की तस्वीरें

चुटिया थाना में सेक्स वर्कर, होटल मालिक, मैनेजर और दलाल समेत 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार साहिल, राज, वासिक, कुमार, सूरज राणा, समर सिंह और सुजित को भी नामजद बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि नामजद सातों दलाल ग्राहकों की तलाश करते थे। व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजते थे। उनसे रेट फाइनल करने के बाद अपने साथ होटल लेकर आते थे। होटल मालिक के हवाले करने के बाद वे चले जाते थे। होटल मालिक उन्हें कमीशन देता था।

एसएसपी ने बताया कि होटल मालिक ग्राहक से पैसे लेकर दलाल का कमीशन उन्हें देता था। एसएसपी ने बताया कि दलाल ही लड़कियों को बंगाल से लेकर रांची आया था। उनके रहने के लिए होटल के अलावा अलग जगह किराए पर कमरे भी लेकर रखा था।

Lohardaga में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, प्रदीप बालमुचू के सामने दो गुट आपस में भिड़े

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now