रांची में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने में राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र निभा सकता है नॉलेज पार्टनर की भूमिका-शिल्पी नेहा तिर्की

रांची में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने में राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र निभा सकता है नॉलेज पार्टनर की भूमिका-शिल्पी नेहा तिर्की

रांचीःराजधानी रांची में वर्षो से बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने की आस फिर एक बार जगी है . राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र इस बंद फैक्ट्री में जान फूंकने में नॉलेज पार्टनर की भूमिका अदा कर सकता है . दरअसल ये आस झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और विभागीय अधिकारियों के हैदराबाद दौरा के क्रम में जगी है . सोमवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के विभागीय अधिकारियों के साथ हैदराबाद के चेंगीचेर्ला स्थित राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र का दौरा किया . इस दौरान अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा भी हुई . देश भर में राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र के कार्य और उसके तकनीक को लेकर चर्चा होती है . बदलते समय के साथ इस अनुसंधान केंद्र ने नई तकनीक को अपनाने और आगे बढ़ने में कामयाबी हासिल की है .

नाइजर में फंसे झारखंडी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार एक्टिव, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

See also  गालीबाज थानेदार पर गाजः आदिवासियों के साथ की थी गाली गलौज, विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने उठाया था मामला

WhatsApp Image 2025 04 28 at 20.03.25 630733e8

तेलंगाना सरकार के साथ- साथ अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यहां आ कर बहुत कुछ समझने का मौका मिला . राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र के अनुभव और तकनीक का उपयोग राज्य में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने में किया जा सकता है . इस केंद्र की उपयोगिता झारखंड के लिए एक नॉलेज पार्टनर के रूप में हो सकती है . इतना ही नहीं झारखंड के पशुपालकों को समृद्ध करने में कौन सी योजना मददगार साबित होगी , इस पर भी लंबी चर्चा हुई है . भविष्य में राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र हैदराबाद के साथ बेहतर समन्वय बना कर इस दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा . राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र में हुई बैठक में झारखंड के विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी , प्रदीप कुमार हजारी , मत्स्य निदेशक एच एन द्विवेदी सहित तेलंगाना सरकार के अधिकारी मौजूद रहे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now