नाइजर में फंसे झारखंडी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार एक्टिव, हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

jharkhand leboure kidnape in nigeria

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नाइजर में प्रवासी मजदूरों के अपहरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास को मेल कर पांचों श्रमिकों की सकुशल वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

अगवा मजदूरों की वापसी की कोशिश

27 अप्रैल को पूर्व विधायक श्री विनोद कुमार सिंह ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को ग्राम दोन्दलो एवं मुंडरो (थाना बगोदर, जिला गिरिडीह) के पाँच प्रवासी श्रमिकों के अपहरण एवं गायब होने की सूचना दी थी। प्रवासी मजदूरों के नाम और उनके पासपोर्ट का जिक्र करते हुए त्वरित सकुशल वापसी हेतु कार्रवाई की मांग की गई थी। सभी श्रमिक नाइजर (दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र) में ट्रांसमिशन लाइन के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी के KPTC प्रोजेक्ट में कार्यरत थे।

See also  नाव से 80 पाकिस्तानी जा रहे थे स्पेन , मोरक्को में डूबने से 40 की मौत

हथियारबंद लोगों ने 5 श्रमिकों को किया अगवा

बताया जा रहा है कि  25 अप्रैल शुक्रवार  को कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा इन पाँचों श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया, और अपहरण के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है एवं परिजनों ने चिंता व्यक्त की है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट हेड/कंट्री मैनेजर से संपर्क कर घटना की जानकारी प्राप्त की। जानकारी अनुसार, सभी श्रमिक कंपनी साइट से 25–30 किमी दूर तेलाबारी क्षेत्र में कार्यरत थे। यह पूरी तरह से एक मिलिट्री ऑपरेशन था, जिसमें कुल 26 स्थानीय एवं 12 अन्य देशों के श्रमिक शामिल थे। इस घटना में 12 लोगों की मृत्यु की भी सूचना मिली है।

विदेश मंत्रालय भी है सक्रिय

सरकार के मुताबकि कंपनी, गवर्नर कार्यालय, भारतीय राजदूत एवं भारतीय दूतावास इस मामले पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने दिनांक 28/04/2025 को मामले का सत्यापन करते हुए प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, रांची, भारतीय दूतावास तथा विदेश मंत्रालय को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु ईमेल भेजा है तथा पाँचों श्रमिकों की सुरक्षित वापसी हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही का अनुरोध किया है।

See also  सौतेली मां से लेता था आशीर्वाद, नाबालिग बेटा उसी को लेकर हो गया फरार, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

नाइजरिया के अधिकारियों से बातचीत

भारतीय दूतावास व कंपनी से दुबारा कण्ट्रोल रूम की बातचीत व ईमेल द्वारा सूचना दी गयी है कि भारत के नाइजर स्थित दूतावास को दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है और नागरिकों की सुरक्षित एवं शीघ्र रिहाई के लिए वह संबंधित नाइजीरियाई अधिकारियों के साथ इस मामले को उठा रहा है।

प्रवासी मजदूर जिनका हुआ अपहरण

1.⁠ ⁠फलजीत महतो (पिता – नारायण महतो, पासपोर्ट सं. W7735287)
2.⁠ ⁠राजू कुमार (पिता – फागु महतो, पासपोर्ट सं. R6801714)
3.⁠ ⁠चंद्रिका महतो (पिता – शंकर महतो, पासपोर्ट सं. X7456752)
4.⁠ ⁠संजय महतो (पिता – जागेश्वर महतो, पासपोर्ट सं. X7453938)
5.⁠ ⁠उत्तम महतो (पिता – तालो महतो, पासपोर्ट सं. X8970245)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now