झारखंड में आंधी के साथ झमाझम बारिश, रांची में 40 किमी की रफ्तर से चली हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2026

झारखंड में आंधी के साथ झमाझम बारिश, रांची में 40 किमी की रफ्तर से चली हवा, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांचीः झारखंड में रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर में और देर रात हुई तेज आंधी और वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिनभर जहां आंशिक बादल छाए रहे तो वहीं देर रात तेज हवा के साथ वर्षापात ने शहर में ठंड का असर बढ़ा दिया है।पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। दोपहर में अचानक उमड़-घुमड़ आए काले बादल जमकर बरसे। झमाझम वर्षा ने रांची व आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरा दिया है। तेज आंधी व वर्षा के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियों के गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन ठप रहा।

जानिये आगे का हाल

राजधानी रांची में बुधवार को 10.6 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। सबसे अधिक 20 एमएम बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। झारखंड में मानसून इस बार समय से पहले पहुंचने की संभावना तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
14 मई को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्से में तेज हवा और बारिश का येलो अलर्ट जारी है। 15-16 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका है और उसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 17-18 और 19 मई को सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना है।

See also  पीएम मोदी का रांची में भव्य स्वागत,सड़कों पर पीएम की झलक पाने उमड़ी भीड़
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now