विवादों के बीच लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? मुंबई पुलिस को घर पर लटका ताला, फोन भी स्विच ऑफ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2025

Ranveer-Allahbadia

Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में हैं। भारी विरोध प्रदर्शनों के इस बीच रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में कई एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने उनके खिलाफ असम और मुंबई में मामला दर्ज किया है। इस बीच रणवीर इलाहाबादिया का बयान लेने उनके घर पहुंची मुंबई पुलिस को उनके घर पर ताला लटका मिला है। पुलिस ने बताया है कि रणवीर का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था और उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पाया।

400 किलो सोना चोरी का संदिग्ध का चला पता , पूरी कहानी जान नेटफिक्स वालों के भी होश उड़े

मामले पर बातचीत करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुंबई और असम पुलिस की टीमें आज सुबह इलाहाबादिया के वर्सोवा स्थित फ्लैट पर गई थी लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद दोनों टीमें खार पुलिस स्टेशन लौट आई हैं।” अधिकारी ने बताया कि इलाहाबादिया को उनके विवादास्पद बयानों की जांच के सिलसिले में गुरुवार को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके उपस्थित न होने पर पुलिस ने दूसरा समन जारी कर उन्हें शुक्रवार को उपस्थित होने के लिए कहा था।

See also  पटना में पुलिस से भागती कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, गाड़ी से हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने बताया है कि रणवीर इलाहाबादिया ने अनुरोध किया था कि खार पुलिस उनके घर पर उनका बयान दर्ज करे, लेकिन उनके अनुरोध को ठुकरा दिया गया था। इससे पहले शुक्रवार को रणवीर इलाहाबादिया अपने खिलाफ दर्ज मामलों को एक साथ लाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार और झारखंड के प्रभारियों को बदला, गुलाम अहमद मीर और मोहन प्रकाश की छुट्टी

विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा है कि गुवाहाटी पुलिस ने इंडियाज गॉट लेटेंट पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील कंटेंट बढ़ावा देने के लिए यूट्यूबर और सोशल इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, इलाहाबादिया रैना और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

वहीं महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने कल्चर मिनिस्ट्री के अधिकारियों को रणवीर इलाहाबादिया को लेकर चल रहे विवाद की जांच के आदेश दिए हैं। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अश्लीलता के बारे में विभाग को शिकायतें मिली हैं और बैठक के बाद जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

See also  लालू यादव बिहार में बलात्कार की तुलना पर फंसे, कोर्ट ने भेजा RJD अध्यक्ष को नोटिस

वहीं महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने मामले के संबंध में अब तक कम से कम 50 लोगों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने शो में भाग लिया था।

FIIT JEE सेंटर के बाद अब चाणक्या IAS कोचिंग सेंटर हुआ बंद, लाखों की फीस देने वाले छात्रों की भविष्य पर संकट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now