झारखंड में बकरी चोरी के आरोपी के साथ मॉब लिंचिंग, दो की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2025

झारखंड में बकरी चोरी के आरोपी के साथ मॉब लिंचिंग, दो की मौत

पूर्वी सिंहभूमः चाकुलिया थाना क्षेत्र के सोनाहातू पंचायत के जोड़ीसा गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां बकरी चोरी के लिए घर में घुसे दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

रांची में मिल गया सबूत क्यों है आदिवासियों की भूमि झारखंड, जोड़ा पहाड़ पर हजारों वर्ष पुराने शैल चित्र की हुई खोज 
मिली जानकारी के अनुसार, जोड़ीसा गांव में दो युवक हरगोविंद नायक नाम के शख्स के घर बकरी चोरी करने पहुंचे थे। इस दौरान बकरी के गले में बंधी घंटी बज गई जिससे हरगोविंद की नींद शुक्रवार देर रात खुल गई। जब वो घर से बाहर निकला तो देखा कि दो युवक बाइक से बकरी को ले जा रहे है।

दुमका में राजकीय जनजातीय हिजला महोत्सव की शुरूआत, अंधविश्वास की वजह से उद्घाटन में नहीं शामिल हुए कोई मंत्री और विधायक
हरगोविंद ने दोनों चोर को पकड़ा और उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद हरगोविंद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हरगोविंद की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों चोर की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ की पिटाई में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ की पिटाई में 35 वर्षीय किंशुक बेहरा की पहले ही मौत हो गई।

See also  Delhi में गैस लीक होने से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

बोकारो DC के आवास पर चोरी, आरोपी नौकरानी से पूछताछ, तालाब में की गई आभूषण की तलाश
वहीं भीड़ की पिटाई से भोलानाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए MGM जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई।दोनों मृतक चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टर्माटम के लिए घाटशिला भेजा गया।

पटना पुलिस के सिपाही ने किया पत्नी का कत्ल, महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे दोनों
पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण SP ऋषभ गर्ग ने कहा की बकरी चोरी के मामले में दो लोगों के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें दोनों की हो मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now