लोहरदगा में राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा-सोना झारखंड को बनाना है विकसित झारखंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2025

लोहरदगाः झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज समाहरणालय मैदान लोहरदगा में जिला स्तरीय कार्यक्रम-सह-विकास मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार, रांची ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में माननीय मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य पहले से ही सोना झारखंड है। हम इसे विकसित राज्य बनाएंगे। हमारे पूर्वजों ने झारखंड के गठन के लिए बहुत संघर्ष किया है। उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राज्य गठन में स्व जयपाल सिंह मुंडा, स्व शिबू सोरेन, स्व विनोद बिहारी महतो जैसे अन्य झारखंड आंदोलनकारियों का अतुलनीय योगदान है। इस राज्य का गठन यहाँ की अलग संस्कृति के आधार पर हुआ है।राज्य को विकसित बनाने में छात्र, युवाओं, किसानों, झारखंड आंदोलनकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

WhatsApp Image 2025 11 15 at 17.22.55 4fc3c99c

आरके सिंह को बीजेपी ने किया निलंबित, 62,000 करोड़ के घोटाले का लगाया था आरोप
महिलाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों के हित में कई कार्य हुए
मंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों के हित में कई क्रांतिकारी कार्य किये। महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सौगात दी जिससे महिलाएं स्वरोजगार के लिए उस पैसे का इस्तेमाल कर रही हैं। छात्राओं को किशोरी समृद्धि सावित्री बाई फुले योजना से जोड़ा जिसमें कुल 40 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। आदिम जनजाति के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा हेतु मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया जिससे यहां के छात्रों को संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना के तहत वर्ष 2024 तक 2 लाख रुपये तक का ऋण माफ किया। किसानों को कृषि संयंत्र, ट्रैक्टर, पम्प सेट आदि का लाभ दिया जा रहा है। आपदा से जिन किसानों के फसल को क्षति हुई और वे क्लेम नहीं कर पाए थे उन्हें आपदा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा प्राप्त कर सकें इसके लिए जिलों में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोले गए जहां छात्र अंग्रेजी बोलना भी सीख चुके हैं। यह सरकार अबुआ सरकार है। सरकार ने गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया है।

See also  लोहरदगा में जामा मस्जिद और बाबा दुखन शाह के मजार में कथित तोड़फोड़ से उबाल, युवक हिरासत में, साजिश के आरोप ने बढ़ाई चिंता

WhatsApp Image 2025 11 15 at 17.19.40 9d954264

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद संजय यादव पर फोड़ा ठीकरा
88.52 करोड़ रु की योजनाओं का किया उद्घाटन
मंत्री द्वारा आज विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 88.52 करोड़ रु की योजनाओं का किया उद्घाटन और 29.21 करोड़ रु की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वहीं 4.92 करोड़ रु की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से दो झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। सांकेतिक रूप से कृषि विभाग की ओर से दो लाभुकों के बीच पम्प सेट और कृषि बीज का वितरण, गव्य विकास विभाग की ओर से एक लाभुक को 10 गाय की योजना, जेएसएलपीएस की ओर से दो आजीविका सखी मंडल को ऋण, समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से दो सामुदायिक वन पट्टा, भूमि संरक्षण विभाग की ओर से सिरा सीता महिला मंडल को ट्रैक्टर, दो लाभुकों के बीच पंप सेट, सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दो लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, समाज कल्याण की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्रा को टैब, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मार्ट वॉच का वितरण किया गया। बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत एक लाभुक के बीच एक लाभुक को लाभान्वित किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रौशनी कुमारी को मेडल प्रदान किया गया। हरमू आजीविका मिशन को ऋण प्रदान किया गया।

See also  बलिदानियों के गांव का होगा विकास, पाठ्यक्रम में जीवनी होगी शामिल: मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बयान

WhatsApp Image 2025 11 15 at 17.22.57 eb6ed5ea
कोडरमा से राजगीर जा रही बस घाटी में हुई हादसे का शिकार, शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही दो दर्जन घायल घायल
कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं : डॉ ताराचंद
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि 25 वर्षों में राज्य में पर्यावरण संरक्षण, कला-संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण आदि के क्षेत्र बहुत कार्य हुआ। आज राज्य की 80 प्रतिशत आबादी कृषि का कार्य करती है। जिला और राज्य के परिपेक्ष्य में देखा जाय तो यह राज्य कृषि के क्षेत्र में अग्रणी बन सकता है। राज्य सरकार और विभागीय मंत्री भी इस दिशा में बहुत गंभीर हैं। यह राज्य इकलौता राज्य है जहां केसीसी पर 0% ब्याज लगता है अगर ऋण दिए गए समय अंदर चुका दिया जाता है। राज्य के भूभाग का 30 प्रतिशत वन क्षेत्र है जहां प्राकृतिक जड़ी बूटियों की भरमार है। यहाँ इन जड़ी बूटियों से नई दवाइयाँ बनायी जा सकती हैं।पर्यटन के दृष्टिकोण से भी इस जिला में काफी संभावनाएं हैं जिसे ब्रांड बनाया जा सकता है जैसे कई अन्य राज्यों में है। इस जिला में शिक्षा, मानव संसाधन, चिकित्सा, उद्योग आदि के क्षेत्र में भी बहुत संभावनाएं हैं।

See also  रामेश्वर उराँव के लिए 8 नवंबर को राहुल गांधी का लोहरदगा दौरा, मीर, धीरज साहू, सुखदेव भगत ने लिया तैयारियों का जायजा

WhatsApp Image 2025 11 15 at 17.19.42 56a9504d

रांची के धुर्वा डैम से जज के बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मी का शव बरामद, अनियंत्रित होकर कार पानी में गिरने की आशंका
कार्यक्रम के अंत मे जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से उपायुक्त द्वारा माननीय मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट की गयी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव, जिला परिषद के सदस्यगण, झारखंड आंदोलनकारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now