पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस ने भेजा नोटिस, अनुशासन ने तीन दिनों में मांगा जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2026

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस ने भेजा नोटिस, अनुशासन ने तीन दिनों में मांगा जवाब

रांचीः हजारीबाग में खास महल की जमीन पर कब्जा हटाने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान को लेकर कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव द्वारा जारी नोटिस में योगेंद्र साव से तीन दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने तथा स्वयं उपस्थित होकर यह बताने को कहा गया है कि पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

प्रदेश कांग्रेस क़े मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था। बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को ध्यान में रखते हुए निष्कासन का निर्णय निरस्त किया था। लेकिन हाल में मीडिया के माध्यम से उनके द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। नोटिस के अनुसार उनका आचरण पार्टी सिद्धांतों के विपरीत होने के साथ-साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना भी माना गया है।

See also  West Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में पहली बार BJP सरकार,शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के CM, दिलीप घोष समेत इन नेताओं ने भी ली शपथ

अनुशासन समिति ने स्पष्ट किया है कि बार-बार इस प्रकार का अनुशासनहीन आचरण यह संकेत देता है कि पार्टी अनुशासन के विरुद्ध गतिविधियां दोहराई जा रही हैं और इससे संगठन की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए साव से जवाब मांगा गया है कि उनके विरुद्ध पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाये।
WhatsApp Image 2026 09 20 at 8.07.33 PM
कांग्रेस पार्टी में विचारों की स्वतंत्रता के साथ संगठनात्मक अनुशासन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। पार्टी के मंच के बाहर ऐसे सार्वजनिक वक्तव्य, जो पार्टी की घोषित नीति, सिद्धांत और नेतृत्व के निर्देशों के विपरीत हों, संगठन के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकते।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now