लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान, फूड लाइसेंस के लिए जारी किया नोटिस, जुर्माना भी वसूला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

लोहरदगा:कुडू प्रखण्ड मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सघन छापामारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, मोईन अख्तर और विश्वनाथ गगराई ने संयुक्त रूप से किया।

WhatsApp Image 2026 09 18 at 4.47.36 PM
जांच दल के दौरान कुडू बस स्टैंड स्थित विभिन्न थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, मिष्ठान भण्डार, ठेला- खुमचा संचालकों, फल विक्रेताओं का निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच कि गयी। जांच के क्रम में मेसर्स कलाम स्टोर में काफी मात्रा में एक्सपायरी पेय पदार्थ, मसाले, बिस्कीट, सॉस इत्यादि पाये गये। उपरोक्त खाद्य पदार्थों को नष्ट करते हुए संचालक पर 5000/- रुपया का अर्थदण्ड लगाया गया वहीं प्रतिष्ठान का लाईसेंस लेने हेतु नोटिस निर्गत किया गया। मेसर्स योगेन्द्र किराना दुकान में कुछ मात्रा में एक्सपायर सत्तू पाये गये, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। उक्त प्रतिष्ठान से रजनीगंधा पान मसाला फैशन तथा आंटी नं0-1 ब्लैक ब्रांड का मसाला फैशनर का वैज्ञानिक नमूना संग्रह किया गया। कुडू मेन रोड, मेसर्स रांची स्वीट्स में साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खराब पायी गयी। उक्त खाद्य प्रतिष्ठान संचालक पर 5000/- रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया तथा सुधार हेतु निर्देश जारी किया गया। मेसर्स सागर स्वीट्स में बासी लड्डू पाये गये, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उपरोक्त सारे खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोरतम कार्यवाही करने की बात कही गयी।

See also  लोहरदगा में मतदान शुरू, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, सुबह ही लगे कतार में, देखें तस्वीरें

WhatsApp Image 2026 09 18 at 4.47.37 PMWhatsApp Image 2026 09 18 at 4.47.3

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड स्थित विभिन्न ठेला खुमचा इत्यादि की जांच की गयी, कुछ ठेलों में बिक रहे सामानों में अखाद्य रंगों की पुष्टि हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। ऐसे सारे ठेला संचालकों को एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित रंगों का प्रयोग करने, हेड कवर, एप्रेन इत्यादि अनिवार्य रूप से पहन कर काम करने तथा केवल शुद्ध व सुरक्षित सामान बेचने और नियमों का कड़ाई से पालन करने का हिदायत दी गयी। सभी फल विक्रेताओं को 15 दिनों के अंदर फुड लाईसेंस लेने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now