पलामू में ससुर ने टांगी से काटकर की दामाद की हत्या, बेटी के लापता होने की सूचना पर ससुराल पहुंचा था मृतक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2026

पलामू में ससुर ने टांगी से काटकर की दामाद की हत्या, बेटी के लापता होने की सूचना पर ससुराल पहुंचा था मृतक

पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में एक ससुर ने अपने दामाद की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।दरअसल, पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा के बभंडी गांव का रहने वाला गांधी भुइयां भिखही गांव में अपने ससुराल गया था। गांधी की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। जिसे वापस ले जाने के लिए वह पहुंचा था।इसी क्रम में ससुर जगदेव भुइयां के साथ उसका विवाद हो गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात गांधी और उसके ससुर जगदेव भुइयां पुराने बस्ती स्थित घर से करीब 100 मीटर दूर टोंगरा पाहि के घर में खाना खाने के बाद सोने गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान जगदेव भुइयां ने धारदार हथियार से गांधी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद जगदेव पुरानी बस्ती स्थित घर पहुंचा और दरवाजा पीटते हुए परिवार के लोगों से दरवाजा खोलने को कहने लगा।

See also  विनय चौबे ही नहीं उनका स्टॉफ भी हैं करोड़ों का मालिक, ACB की जांच में हुआ खुलासा

ग्रामीणों ने बताया कि वह कथित तौर पर दामाद की हत्या करने और शव ठिकाने लगाने की बात कह रहा था। भय के कारण परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। सुबह जगदेव के बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को टोंगरा पाहि के पास मकई के खेत में गांधी का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस पूछताछ में मृतक की बेटी ने बताया कि उसकी मां भी कई महीनों से घर से बाहर है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बाद से आरोपी ससुर जगदेव भुइयां फरार बताया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now