रांचीः शनिवार की सुबह रांची से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से जमशेदपुर के जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) जमशेदपुर के दो बॉडी गार्ड और एक सरकारी चालक की हुई मौत। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है।
पहली बार में किसी भोजपुरी स्टार को नहीं मिली जीत, बाद में चमके सितारे, खेसारी और रितेश भी अटके
बताया जा रहा है कि देर रात अनियंत्रित होकर कार धुर्वा डैम में गिर गई, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को डैम से निकलवाया। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और डूबे हुए चौथे व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है, ताकि लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके। पुलिस यह जांच में जुटी है कि तीनों पुलिसकर्मी किस वजह से डैम में थे और यह कैसे घटना घटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतकों में उपेंद्र कुमार सिंह, रॉबिन, और चालक सत्येंद्र के शव बरामद किया गया है।






