लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद संजय यादव पर फोड़ा ठीकरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 15, 2025

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद संजय यादव पर फोड़ा ठीकरा

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद लालू परिवार का कलह सतह पर आ गया है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया और उसका ठीकरा तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव पर फोड़ा है। इस चुनाव में आरजेडी सिर्फ 25 सीट ही जीत पाई जो 2010 के बाद सबसे बड़ी हार है।

पहली बार में किसी भोजपुरी स्टार को नहीं मिली जीत, बाद में चमके सितारे, खेसारी और रितेश भी अटके
लालू की छोटी बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट कर सियासी हलचल पैदा कर दी है।रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कह दी है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पर लिखा- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।

See also  दिल्ली में सोनिया गांधी से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने की मुलाकात, सुनीता केजरीवाल से भी मिले

पीएम नरेंद्र मोदी की आशंका, हो सकता है कांग्रेस में बड़ा विभाजन; साथी दलों को भी चेताया

G5yZiu bkAQ7h1m

बता दें संजय यादव को तेजस्वी का सलाहकार कहा जाता है। वहीं रमीज तेजस्वी के साये की तरह रहते हैं। संजय यादव जहां राज्यसभा सांसद हैं और राजद की नीतियों में उनका दखल रहता है, वहीं अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार रमीज  राजद में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now