TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने किया ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 20, 2026

TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने किया ढेर

रांचीः UP ATS ने मुठभेड़ में TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया ।है। उस पर 30 लाख रुपए का इनाम था। वह झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था। 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में उसे वांटेड घोषित किया था।

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में टेंगरा मोड़ स्थित लंका मैदान में हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह मार गिराया। ATS के DSP विपिन राय ने बताया- सूचना मिली थी कि नक्सली रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहा है। इसके बाद घेराबंदी की गई। इसी दौरान वह बाइक से पहुंचा। टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

उन्होंने बताया- मुझे और हेड कॉन्स्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें बृजेश को गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

See also  जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर के रसोइये का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों से वसूली करता था। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। 8 साल पहले बृजेश के घर की कुर्की की गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now