चाईबासाः 17 जून को चाईबासा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा माओवादी नक्सली संठन के खिलाफ अभियान चलाया गया। टोकली थाना क्षेत्र के चितपील गांव स्थित जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद सुरक्षाबलों को निशाना बनाने को लेकर रखा गया था। डीएसपी शिवम प्रकाश के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान चलाया गया और चाईबासा-सरायकेला जिला के बॉडर पर टोला थाना क्षेत्र के चितपील गांव के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।
अमन साहू एनकाउंटर के तीन महीने बाद गैंग हुआ एक्टिव, कारोबारी बिपिन मिश्रा को दी जान से मारने की धमकी, कहा-अगला नंबर तुम्हारा
सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 14 आईईडी बरामद किया। इसके साथ ही नक्सली डम्प से 52 नग पॉली बैग में सफेद पाउडर जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है उसे भरामद किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाबलों ने डम्प को ध्वस्त कर दिया।

Toll Tax पर नितिन गडकरी का बड़ा तोहफा, ₹15 में कीजिए हाईवे का सफर , ₹ 3000 का बनेगा वार्षिक पास
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र के सारंडा में विध्वंसक गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील है, जिसको लेकर सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस कोबरा और झारखंड जगुआर लगातार संयुक्त अभियान चला रही है।
दिनांक-17.06.2025 को चाईबासा पुलिस,CRPF द्वारा संचालित नक्सल विरोधी अभियान के दौरान टोकलो थानान्तर्गत ग्राम चितपील .1/3 @jhar_governor @JharkhandCMO @HMOIndia @JharkhandPolice @crpfindia @JharkhandCrpf @DC_Chaibasa @60bncrpf pic.twitter.com/YjCrIW4Sle
— Chaibasa Police (@ChaibasaPolice) June 18, 2025




