By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: नीतीश कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, सात निश्चय-3 को मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | नीतीश कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, सात निश्चय-3 को मिली मंजूरी

नीतीश कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, सात निश्चय-3 को मिली मंजूरी

livedainik
December 16, 2025 1:43 PM
By
livedainik
3 months ago
Share
नीतीश कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले, सात निश्चय-3 को मिली मंजूरी
SHARE

पटनाः मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में सात निश्चय-3 समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले लिये गए। नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा कि 24 नवम्बर 2005 को जब से हमलोगों की सरकार बनी, तबसे राज्य में कानून का राज है और लगातार 20 वर्षों से सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है।

G8RXDrIa4AAz pC

IAS संजीव हंस को मिली बड़ी राहत, नीतीश सरकार ने निलंबन लिया वापस
सात निश्चय-3 पर मुहर: नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में सुशासन के कार्यक्रमों के अन्तर्गत सात निश्चय (2015-2020) और सात निश्चय-2 (2020-2025) में न्याय के साथ विकास से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के बाद बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए अब सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
दोगुना रोजगार, दोगुनी आय: मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 का पहला निश्चय दोगुना रोजगार दोगुनी आय रखा गया है। इसका उद्देश्य राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करना है। इसके लिए कई कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हमलोग राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपए दे रहे हैं। इस योजना के लाभुकों को अपना रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 02 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी।
समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार: सात निश्चय-3 का दूसरा निश्चय ‘समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार’ है। इसके तहत राज्य में तेजी के उद्योगों के विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया जा चुका है। इन समितियों के गठन का मुख्य उद्देश्य बिहार को पूर्वी भारत का नया प्रौद्योगिकी केंद्र (Tech Hub) बनाना है। साथ ही बिहार को विश्वस्तरीय कार्य स्थल (Work Place) के रूप में विकसित करना और राज्य के प्रतिष्ठित उद्यमियों तथा प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य के अंदर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

- Advertisement -
LD-advertisement

बिहार के सभी 38 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, सम्राट चौधरी ने ऐलान कर समय सीमा भी बताई
औद्योगिक क्षेत्र किया जा रहा विकसित: राज्य के सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हमलोगों ने अगले 05 वर्षों में राज्य में कम से कम 50 लाख करोड़ का निजी निवेश सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान नई सरकार बनने के बाद राज्य में उद्योग विभाग के अंतर्गत छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशालय का गठन किया गया है।
चीनी मिलों को चालू करने पर फोकस: राज्य के स्थानीय उत्पादों के निर्यात एवं बाजार विकास के लिए एक नए बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गई है। हमलोगों ने निर्णय लिया है कि बंद पड़ी 9 चीनी मिलों को चरणबद्ध रूप से चालू किया जाएगा और 25 नई चीनी मिलों की स्थापना भी की जाएगी।
कृषि में प्रगति,प्रदेश की समृद्धि: सात निश्चय-3 का तीसरा निश्चय बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि’ कृषि में प्रगति, प्रदेश की समृद्धि’ इसका तीसरा एजेंडा है। इसके तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2024 से 2029 के लिए गठित चौथे कृषि रोड मैप के काम में और तेजी लाई जाएगी।

- Advertisement -
royal-soler-new

नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला
साथ ही मखाना रोड मैप बनाकर मखाना के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी एवं मत्स्य पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा और राज्य के सभी गावों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन एवं प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी। साथ ही हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के काम को और आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्नत शिक्षा,उज्ज्वल भविष्य: सात निश्चय-3 का चौथा निश्चय ‘उन्नत शिक्षा,उज्ज्वल भविष्य’ है. इसके तहत राज्य में अलग उच्च शिक्षा विभाग का गठन कर दिया गया है। अब राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा और राज्य में नई एजुकेशन सिटी का निर्माण भी किया जाएगा।
सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन: सात निश्चय-3 का पांचवां निश्चय ‘सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन’ है। इसके तहत प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र (Speciality Hospital) के रूप में तथा जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा केंद्र (Super Speciality Hospital) के रूप में विकसित किया जाएगा।
राज्य के नए मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में बेहतर पढ़ाई एवं इलाज के लिए लोक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को अलग से प्रोत्साहन की व्यवस्था एवं सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी।

24 नवम्बर 2005 को जब से हमलोगों की सरकार बनी, तब से राज्य में कानून का राज है और लगातार 20 वर्षों से सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में सुशासन के कार्यक्रमों के अन्तर्गत सात निश्चय (2015-2020) और सात निश्चय-2…

— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 16, 2025

भारत-नेपाल बॉडर पर भारी हंगामा, चार चक्का वाहनों के प्रवेश पर रोक से नाराज हैं लोग
मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार: सात निश्चय-3 का छठा निश्चय ‘मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार’ है। इसके तहत राज्य में शहरी क्षेत्रों का विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही, नए आधुनिक नियोजित शहरों का विकास किया जाएगा। शहरी गरीबों के लिए सस्ते आवास की व्यवस्था की जाएगी।
5 नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण: शहरों में सुलभ संपर्कता के लिए 5 नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों का चरणबद्ध तरीके से 2 लेन चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्युत से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण एवं सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
फिल्मों की शूटिंग को लेकर सरकार का फैसला: साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों को विकसित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित किया जाएगा। पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले सर्किट में सभी प्रकार की पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में महत्वपूर्ण स्थलों पर हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी का निर्माण तथा फिल्म व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सभी जिलों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना: पटना में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के साथ ही राज्य के सभी जिलों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही प्रगति यात्रा से संबंधित 430 स्वीकृत योजनाओं और सात निश्चय-2 के बचे कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
सबका सम्मान-जीवन आसान: सात निश्चय-3 का सातवां तथा अंतिम निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) है। इसके तहत राज्य में आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं संवेदनशील सुशासन के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोडरमा के ग्रीजली विद्यालय में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच लोग घायल कोडरमा के ग्रीजली विद्यालय में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच लोग घायल
Next Article कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बारिश कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बारिश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
  • डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में बरी
  • निशांत कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की बैठक, संजय झा के आवास पर हुआ विधायकों और नेताओं का जमावड़ा
  • दिल्ली में जामताड़ा की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, मरीज के बेटे पर आरोप
  • खूंटी में अपराधियों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
  • अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG अब ₹2000 के पार
  • धनबाद के DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते सीनियर DEEG गिरफ्तार
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त करो सरेंडर, तभी खत्म होगा युद्ध

You Might Also Like

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ट्रेलर पलटा, चार किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

6 minutes ago
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में बरी

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने पत्रकार हत्याकांड में बरी

3 hours ago
निशांत कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की बैठक, संजय झा के आवास पर हुआ विधायकों और नेताओं का जमावड़ा

निशांत कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की बैठक, संजय झा के आवास पर हुआ विधायकों और नेताओं का जमावड़ा

4 hours ago
दिल्ली में जामताड़ा की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, मरीज के बेटे पर आरोप

दिल्ली में जामताड़ा की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, मरीज के बेटे पर आरोप

4 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?