नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2025

नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक महिला मुस्लिम चिकित्सक के चेहरे से हिसाब खींचने का आरोप आरजेडी और कांग्रेस ने लगाया है। इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल की लेंगे जगह
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला चिकित्सक नुसरत प्रवीण को नियुक्ति पत्र देते समय उनका हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। आरजेडी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

 

नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने इस मामले को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं और अब वे बिहार संभालने की स्थिति में नहीं हैं।आरजेडी का आरोप है कि इस तरह का व्यवहार एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीर मानती है। आरजेडी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह आचरण महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है।

बिहार को मिले 10 नए IAS अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
कांग्रेस पार्टी ने भी इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि एक महिला डॉक्टर जब नियुक्ति पत्र लेने आई तो मुख्यमंत्री ने उनका हिजाब खींच लिया। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब राज्य का मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार करेगा तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या संदेश जाएगा। पार्टी ने इस घटना के लिए नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग भी की है।

बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटकते मिले पिता और तीन बेटियों का शव, दो बेटे जिंदा बचे
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है और विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

See also  राजद ने 137 सीटें चुन लीं, सिंबल के लिए प्रत्याशियों घुमाया फोन; गठबंधन दलों में संशय बरकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now