कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बारिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2025

कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ के साथ बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, वेंकटेश अय्यर पर भी पैसों की बारिश

डेस्कः 2026 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मंगलवार को अबू धाबी में मिनी निलामी की गई। ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरन ग्रीन की बोली सबसे ज्यादा लगी। 25.20 करोड़ के साथ वो आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। कैमरन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकार्ड तोड़ दिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क को आईपीएल 2024 की नीलामी में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये) आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर हैं। प्रशांत वीर IPL इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने उन्हें ₹14.20 करोड़ में CSK ने खरीदा है।

IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट हुई अपडेट, इन नए 19 खिलाड़ियों को किया गया शामिल
कैमरन ग्रीन के लिए पहली बिड मुंबई इंडियंस (MI) ने 2 करोड़ रुपये की लगाई, जो ग्रीन का बेस प्राइस था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एंट्री की। फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2.8 करोड़ की बोली लगाई। देखते ही देखते बोली 8 करोड़ के पार पहुंच गई, जहां केकेआर और रॉयल्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।राजस्थान रॉयल्स ने बोली बढ़ाकर 11.8 करोड़ कर दी, जो उनके कुल पर्स का 80 प्रतिशत से ज्यादा था। वहीं, सबसे ज्यादा पर्स वाली केकेआर ने बोली को 12 करोड़ तक पहुंचा दिया। राजस्थान की टीम ने एक आखिरी कोशिश करते हुए बोली 13.6 करोड़ कर दी, शायद यह जानते हुए कि केकेआर यहां रुकने वाली नहीं है। इसके बाद राजस्थान की टीम बाहर होती नजर आई।

See also  असम से सिक्कम तक आफत की बारिश, लैंडस्लाइड की वजह से बढ़ी मुश्किलें,अबतक 25 की मौत, NH पर बह रहा हैं पानी

G8R85tjaQAAiVSN

कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को मिली अंतिम चेतावनी, अंदरूनी तकरार से पार्टी आलाकमान नाराज, जल्द हो सकते है बड़े बदलाव
इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 13.8 करोड़ की बोली लगाकर एंट्री मारी। अब मुकाबला केकेआर और सीएसके के बीच था। बोली तेजी से बढ़ते हुए 16.2 करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें सीएसके आगे थी। देखते ही देखते केकेआर ने बोली को 18.4 करोड़ तक पहुंचाया, लेकिन सीएसके ने बिना देर किए बोली को 18.6 करोड़ रुपये कर दिया। पैडल इतनी तेजी से उठ रहे थे कि टेबल पर रखी कैलकुलेटर भी पीछे छूट गई। अब बोली 24 करोड़ के पार जा चुकी थी, लेकिन सीएसके फिर भी पीछे हटने को तैयार नहीं थी। आखिरकार केकेआर ने 25.2 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बोली लगाई। सीएसके ने यहां हार मान ली और कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन को अपने नाम कर लिया।

G8SDoD0agAAntDa

भारत-नेपाल बॉडर पर भारी हंगामा, चार चक्का वाहनों के प्रवेश पर रोक से नाराज हैं लोग
इसके अलावा भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है।श्रीलंका के तेज गेंदबाज मतीषा पतिरणा को भी KKR ने खरीद लिया है। उन्हें 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ KKR ने लखनऊ और दिल्ली को हराते हुए खरीदा। वो सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं।न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी को RCB ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है।डफी की पहली बार IPL में एंट्री हो रही है। न्यूजीलैंड के धुआंधार ओपनर फिन ऐलन को KKR ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीद लिया है। इसके साथ ही कीवी ओपनर की IPL में वापसी हुई है।इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर बेन डकेट की पहली बार IPL में एंट्री हो गई है।उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।दिग्गज साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक की एक बार फिर मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। उन्हें 1 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा गया।10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की स्लॉट खाली है। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन्हीं जगहों को भरने की चुनौती टीमों के सामने होगी। अब जगह 77 है लेकिन उसके लिए 369 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे हैं।

See also  हिंडाल्को ने शुरू की दो मोबाइल हेल्थ यूनिट, लोहरदगा-नेतरहाट क्लस्टर के 41 कैंप प्वाइंट पर मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now