- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

निशांत कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की बैठक, संजय झा के आवास पर हुआ विधायकों और नेताओं का जमावड़ा

निशांत कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की बैठक, संजय झा के आवास पर हुआ विधायकों और नेताओं का जमावड़ा

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू के अंदर नेतृत्व का संकट मंडराने लगा। इसके बाद शुक्रवार को नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू नेताओं की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में एंट्री दिलाने का फैसला किया गया। जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने से पहले निशांत कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जेडीयू के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के साथ बैठक की जिसमें कई विधायक भी मौजूद थे।

Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा
संजय झा के आवास पर निशांत कुमार की जेडीयू नेताओं के साथ पहली बैठक हुई। इस बैठक में जेडीयू के 24 विधायक भी मौजूद थे। बैठक में संजय झा के अलावा परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ 12 से ज्यादा युवा विधायक शामिल हुए।


बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में निशांत कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी को आगे ले जाने की रणनीतियों पर चर्चा की। इसके अलावा युवा विधायकों के साथ बिहार की योजनाएं और कैसे सफल हो और पार्टी में युवाओं की और मजबूत भागीदारी कैसे बने इन बातों पर चर्चा की। इतना ही नहीं, निशांत रविवार को जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद जल्द ही बिहार की यात्रा पर भी निकलेंगे।
आज बख्तियारपुर दौरे पर सीएम नीतीश
एक तरफ निशांत बिहार की सियासत में एक्टिव हो गए हैं तो दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार शनिवार को बख्तियारपुर के दौरे पर जायेंगे। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। जिसमें वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री बख्तियारपुर में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।वहां चल रही व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे क्षेत्र के कई अन्य जगहों पर जाकर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे।

nishant kumar 1
‘विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत निशांत कुमार’। जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया, जिसमें निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में आने को लेकर बधाई दी गई। साथ ही यह भी लिखा गया कि बिहार की कमान, युवा सोच की उड़ान, निशांत के साथ, विकास का नया शंखनाद। निशांत के जेडीयू की सदस्यता लेने की खबर से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।

See also  सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को, मोदी-शाह होंगे शामिल, JDU कोटे से 11 मंत्री ले सकते हैं शपथ, देखिये मंत्री पद की रेस में कौन आगे...कौन पीछे ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now