डेस्कः चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर सबकी निगाहें है। शनिवार को दो पारंपरिक प्रतिद्विंदी आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले एक ऐसा वाक्या हुआ जिससे सभी दंग रह गये।
शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया में मिली टूटी हुई कुर्सी, केंद्रीय मंत्री ने जमकर निकाली भड़ास
दरअसल, मैच शुरू होने से पहले आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों देशों के राष्ट्रगान को बजना था, लेकिन आस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजने की जगह भारत का राष्ट्रगान बज गया। गलती का अहसास होने पर अधिकारियों ने तुरंत भारत का राष्ट्रगान रोक दिया। फिर ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजाया गया। इसका वीडियो तब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
पहली JPSC टॉपर शालिनी विजय मां और भाई के साथ केरल में मृत मिली, GST एडिशनल कमिश्नर भाई के घर मिली लाश
मेजबान देश पाकिस्तान की यह बड़ी गलती मानी जाएगी। बता दें कि भारतीय टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपना एक भी मुकाबला पाकिस्तान में नहीं खेलना है।भारत ने आठ टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाया गया ।भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है।चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी (रविवार) को मुकाबला होना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।




