लोहरदगा जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न, हेमंत कुमार सिन्हा बने अध्यक्ष

लोहरदगा: जिला अधिवक्ता संघ (बार एसोसिएशन) का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। इस चुनाव में हेमंत कुमार सिन्हा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जीत के बाद हेमंत कुमार सिन्हा ने कहा कि, “यह मेरी नहीं, समस्त अधिवक्ताओं की जीत है। अधिवक्ता संघ में सभीअधिवक्ताओं का सम्मान है। यहां कोई राजा नहीं होता। हम सभी साथी अधिवक्ताओं और लिपिकों के हित में कार्य करते रहेंगे।”

WhatsApp Image 2025 07 05 at 17.41.51 99c54633

रांची से चीनी साइबर अपराधियों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करते थे डिजिटल अरेस्ट, CID की बड़ी कार्रवाई

 

उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए देवाशीष कौर ने कहा कि वह पूर्व में सचिव पद पर रह चुके हैं और उस दौरान कई विकासात्मक कार्य किए। उन्होंने कहा, “इस बार उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है और मैं सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर उनके हितों के लिए कार्य करूंगा।”

WhatsApp Image 2025 07 05 at 17.41.51 f4520f4a

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के ऐश पौंड में फंसे दो हाथी, ड्रोन कैमरे से हाथियों के मूवमेंट पर नजर, रेस्क्यू के लिए बंगाल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई

महासचिव चुने गए दीपक सहदेव ने कहा कि पहले भी महासचिव पद पर कार्य किया है और पारदर्शिता के साथ अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने आगे भी अधिवक्ताओं के अधिकार और हितों के लिए समर्पित रहने की बात कही।चुनाव परिणाम के बाद सभी विजयी उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया और संगठनात्मक एकता व अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2025 07 05 at 17.41.50 ba0e668f

गुमला में कार से नकली नोट बरामद, छत्तीसगढ़ के तीन कारोबारी गिरफ्तार

निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अध्यक्ष: हेमंत कुमार सिन्हा

उपाध्यक्ष: देवाशीष कौर

सचिव: लाल दीपक

सह सचिव: लाल धर्मेंद्र एवं विनय कुमार

कोषाध्यक्ष: पवन कुमार

सह कोषाध्यक्ष: राजा शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now