रांची से चीनी साइबर अपराधियों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करते थे डिजिटल अरेस्ट, CID की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

रांची से चीनी साइबर अपराधियों के 7 एजेंट गिरफ्तार, करते थे डिजिटल अरेस्ट, CID की बड़ी कार्रवाई

रांचीः साइबर अपराधियों पर शिकंजा करते हुए सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने रांची से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी चीनी साइबर अपराधियों के भारतीय एजेंट हैं। ये सभी झारखंड में रहकर चीनी साइबर अपराधियों के लिए काम करते थे।गिरफ्तार किए गए लोगों में कुमार दीपक, कुमार सौरभ, प्रभात कुमार, लखन चौरसिया, शिवम कुमार, अनिल कुमार और प्रदीप कुमार शामिल हैं।

WhatsApp Image 2025 07 05 at 17.54.47 774a3dc6

थूक-थूककर घरों में दूध दे रहा था मोहम्मद शरीफ, अनजाने में उसी से करते थे बांके बिहारी का अभिषेक, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
CID ​​की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि साइबर क्राइम ब्रांच को अपनी टेक्निकल टीम के जरिए सूचना मिली थी कि रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल में संगठित साइबर अपराधियों का एक गुट जमा हुआ है। यह गिरोह निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी की गतिविधियों में संलिप्त है। सूचना के आधार पर साइबर क्राइम ब्रांच की ओर से होटल में अचानक छापेमारी की गई, जहां से एक साथ सात साइबर अपराधी पकड़े गए। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल, 11 लैपटॉप, 14 एटीएम, चेक बुक के साथ ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम के 60 से अधिक चैट बरामद किए गए हैं।

See also  जब तुम्हारी डिलीवरी होगी तो... कांग्रेस MLA ने सभी के सामने महिला पत्रकार से कही ऐसी बात

गुमला में कार से नकली नोट बरामद, छत्तीसगढ़ के तीन कारोबारी गिरफ्तार
4 जुलाई को साइबर क्राइम थाने को एक गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल में एक संगठित साइबर गिरोह इकट्ठा हुआ है। यह गिरोह ‘म्यूल बैंक खातों’ (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते) की व्यवस्था करने और चीनी जालसाजों के साथ मिलकर काम करने में संलिप्त था। सूचना मिलते ही सीआईडी ने तत्काल कार्रवाई की और मौके से सात एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया। ये एजेंट देश के अलग-अलग हिस्सों से म्यूल बैंक खातों की आपूर्ति में शामिल थे। इनके साथ ही एक विशेष एजेंट भी पकड़ा गया, जो Moonpay, Dragonpay, Superpay और Mangopayindia जैसी चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए चीनी नेटवर्क से जुड़े एजेंटों के व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट्स से बड़ी संख्या में बैंक खातों की जानकारी और कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

See also  लातेहार में दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर, तीन की मौत,चार घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now