नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी, JDU के अंदर पसरा सन्नाटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2026

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी, JDU के अंदर पसरा सन्नाटा

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आखिरकार बिहार विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जेडीयू विधानपार्षद संजय गांधी उनका इस्तीफा लेकर विधानपरिषद के सभापति के पहुंचे थे। नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्यसभा के लिए चुने गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया।

26359711 a

नीतीश कुमार ने विधानपरिषद से दिया इस्तीफा, लेकिन मुख्यमंत्री अभी बने रहेंगे,नितिन नबीन ने भी विधायकी छोड़ी
नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर जेडीयू के अंदर एक अलग तरह का सन्नाटा है। आनंद मोहन और अनंत सिंह जैसे बाहुबली नेता बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के इस विदाई से आहत है और वो अपनी बातें मीडिया के सामने पहले ही स्पष्ट कर चुके है। बिहार विधानपरिषद से इस्तीफा देने के बाद माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे उसके बाद बिहार लौटकर आएंगे और मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे देंगे।

See also  Khan Sir ने कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग का किया दावा, बाद में अपने ही बयान से पलटे, कहा- गार्ड जैसा बताया...

 

नेपाल में छात्र राजनीति पर प्रतिबंध, 5वीं तक कोई परीक्षा भी नहीं, प्रधानमंत्री बालेन शाह की कैबिनेट ने किये बड़े बदलाव
नीतीश कुमार के इस्तीफा को लेकर जेडीयू के कई नेता भावुक हो रहे है। खुद को नीतीश कुमार का मानस पुत्र कहने वाले मंत्री अशोक चौधरी अपने मानस पिता यानी नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद ऐसे भावुक हुए कि कैमरे के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगे। मीडिया से बातचीत के दौरान वो अपने आंसू को रोक नहीं पाए, स्थिति ऐसी हो गई कि वो एक बयान तक नहीं दे पाएं। उन्होंने सिर्फ नीतीश कुमार से अपने रिश्ते और उनके जाने के बाद सूबे की सियासत में आये खालीपन पर बोलते रहे। अशोक चौधरी जेडीयू में आने से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे थे। वो राबड़ी देवी की सरकार में भी मंत्री रह चुके है। उनकी बेटी शांभवी चौधरी बिहार के समस्तीपुर से चिराग पासवान की पार्टी की सांसद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now