पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे सम्राट गो-बैक के नारे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2026

पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हंगामा, नीतीश कुमार के सामने लगे सम्राट गो-बैक के नारे

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी में नए एकेडमिक और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। इसी दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नीतीश कुमार अपने दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचते ही परिसर में ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे गूंजने लगे, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।छात्रों की भारी भीड़ और लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रशासन ने आनन-फानन में उद्घाटन कार्यक्रम पूरा कराया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री वहां से रवाना हो गए।

बिहार में घूसखोर दारोगा को निगरानी ने किया गिरफ्तार, 15 हजार रिश्वत लेते दबोचा गया
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर ने कहा कि इस कार्यक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी और कुलपति को भी इसके लिए आमंत्रित नहीं किया गया। हंगामे के चलते मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम को केवल 7-8 मिनट में समाप्त किया और वहां से निकल गए।छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर कॉलेज गेट पर ताला लगाने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ताला लगाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में छात्रों के हित में अपनी बातें रखेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिंह और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं माने। डीएम त्यागराजन ने भी छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ छात्र मुख्यमंत्री के समर्थन में भी नारेबाजी करते दिखे। “देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया” और “बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो” के नारे लगे। कुछ छात्र हाथ में पोस्टर लेकर खड़े रहे, जिस पर लिखा था—”हम छात्रों का अभिमान” और नीतीश कुमार की फोटो लगी थी।

See also  गैंगस्टर अमन साहू की राजदार पम्मी गिरफ्तार, अमन और लॉरेंस गिरोह के लिए करती थी खास काम

Untitled design 18

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री अशोक चौधरी, JDU के अंदर पसरा सन्नाटा
147.29 करोड़ के आधुनिक भवन का उद्घाटन
बताया गया कि 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रशासनिक (G+8) और एकेडमिक (G+9) भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय का मुख्यालय नए प्रशासनिक ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा, जबकि पीजी विभागों को नए एकेडमिक भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।
छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं
नए भवन में CCTV, सेमिनार हॉल, शुद्ध पेयजल, लिफ्ट, सोलर प्लांट, सब-स्टेशन, पार्किंग और गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन सुविधाओं से छात्रों को आधुनिक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now