असम के डिब्रूगढ़ में हेमंत सोरेन ने की JMM नेताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2026

असम के डिब्रूगढ़ में हेमंत सोरेन ने की JMM नेताओं के साथ बैठक, विधानसभा चुनाव में जीत का दिया मंत्र

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में डेरा जमाये हुए है। विधानसभा चुनाव को लेकर वो जेएमएम समर्थित उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे है इसके साथ ही वो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति बना रहे है।

 

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल
हेमंत सोरेन ने डिब्रूगढ़ में चुनावी रणनीति को लेकर जेएमएम नेताओं के साथ सोमवार को बैठक की। इस बैठक में झारखंड सरकार में मंत्री चमड़ा लिंडा भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है।
यह चुनाव केवल असम में सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान को सशक्त करने का भी चुनाव है।
सभी साथियों के उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता से विश्वास है कि हम मिलकर मजबूती से आगे आयेंगे।


हेमंत सोरेन ने जेएमएम नेताओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि असम का यह चुनाव सामान्य चुनाव से बढ़कर है। यह पहचान, आवास, जमीन एवं अन्य अधिकारों के लिए संघर्ष की शुरुआत है। जिस ढंग के घरों में रहने को मेरे आदिवासी भाई-बहन रहने को विवश वह अक्षम्य है, यहां की सरकारों द्वारा किया गया अपराध है।
अगर झारखंड 3 कमरे का आवास अपने गरीब लोगों को दे सकता है, 50 लाख महिलाओं को 2500 रु. प्रति महीना का सम्मान राशि दे सकता है तो असम में क्यों नहीं दिया जा सकता है?असम में अभी सरकारों ने बारी-बारी से असम के आदिवासियों को ठगने का काम किया है, उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है। लेकिन अब और नहीं।

See also  ISKCON के पुजारी चिन्मय दास 156 दिन बाद जेल से निकले, बांग्लादेश में देशद्रोह के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now