लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता रहा कांग्रेस नेता, फिर करने लगा अश्लील हरकत, VIDEO

bagpat_congress-news

डेस्कः यूपी के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एक लड़की को पायजामा उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते नजर आ रहे हैं। लड़की इस पर आपत्ति भी जता रही है लेकिन वह गंदी-गंदी बातें करते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रही लड़की कौन है और वीडियो कहां बनाया गया है, लाइव दैनिक इसकी पुष्टि नहीं करता। वीडियो इतना अश्लील है कि आपको दिखा नहीं सकता। कांग्रेस नेता की इस हरकत को लेकर सियासी माहौल भी गर्म हो गया है।

कोडरमा के जवाहर घाटी में गिरा ट्रेलर, ड्राइवर और खलासी लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक मिनट 34 सेकेंड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की कमरे में खड़ी है। दूसरी ओर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमरे के अंदर हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपना पायजामा उतार रखा है। लड़की को बार-बार बुलाते हैं और अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं।

वीडियो लड़की कहती दिख रही है कि ये गलत है। यार मेरी मम्मी आ जाएगी तो मारेगी। इस पर कांग्रेस नेता कहते हैं इधर आओ तो। इसके बाद लड़की फिर कहते है कि यार प्लीज अब ये ठीक नहीं है।

कांग्रेस नेता बार-बार लड़की को अपने कमरे में बुलाते दिख रहे हैं। इसके बाद लड़की कांग्रेस नेता के पास जाती है। लड़की के कमरे में पहुंचते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उसे पकड़ लेते हैं और फिर अश्लील हरकतें करने लगे हैं। जिलाध्यक्ष की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

खूंटी में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को खूब सुनाया, असम के चाय बगान से लेकर चुनाव आयोग तक पर मांगा जवाब

युवती का आरोप है कि कांग्रेस नेता के पद और नाम की भी जानकारी दे रहे हैं। उसे आर्थिक मदद करने के लिए कांग्रेस नेता ने बड़ौत कस्बे में बुलाया था, जहां युवती के मामा का घर है। पीड़िता ने आगे बताया कि उसकी मां का देहांत हो गया है। उसके पिता बहुत बीमार रहते हैं। उसकी एक छोटी बहन और छोटा भाई है, जिनकी देखभाल के लिए उसे नौकरी की जरूरत थी। इसके लिए पीड़िता ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मदद मांगी थी।

आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने युवती की मदद करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़िता बार-बार कह रही है कि उसकी मामी आ जाएंगी… छोड़ दीजिए… रहने दीजिए…। वहीं कांग्रेस नेता का कहना है कि यह वीडियो मेरा नहीं है। यह साजिश है। मैंने लिखित शिकायत तो नहीं की लेकिन पुलिस से जांच कराने का आग्रह किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

पर्चा भर चुके बागियों को इस तरह हिमंता ने मनाया… कई निर्दलीय बीजेपी में फिर से शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now