हेलो! मुझ से दोस्ती करोगे, खूबसूरत लड़की ने बुलाकर युवक का बनाया न्यूड वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2024

phonecalllady

Utrakhand News:  एक खुबसुरत लड़की ने सोशल मीडिया के लिए एक युवक से प्यार का इजहार किया और बाद में लड़की और उसके साथियों ने उस युवक के साथ ऐसा खेल खेला कि पुलिस भी दंग रह गई। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती की वजह से युवक लड़की से मिलने पहुंच गया। रातभर बस में सफर करने के बाद जब युवक लड़की से मिलने पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

एक लड़की ने युवक के साथ दोस्ती के ऐसी शातिराना चाल चली कि पुलिस भी दंग रह गई। यूपी से उसने युवक को मिलने के लिए अपने शहर में बुलाया। मना करने के बाद भी लड़की ने लड़के पर दबाब डाला। लड़का आखिरकार लड़की की बात मान गया। लड़की के शहर में पहुंचते ही लड़की ने अपना असली रंग दिखाया। काफी देर तक अपनी बातों में उलझाकर लड़की ने ऐसी चाल चली कि युवक बुरी तरह से फंसता चला गया।

See also  Elon Musk बोले- मेरी भी हत्या की कोशिश हुई, आने वाला समय खतरनाक

‘अंबानी के बेटे की शादी में पहने गए फूहड़ कपड़े, सारा अंग हमलोग देख रहे थे- जीतन राम मांझी

युवक से मारपीट कर छिन लिए पैसे

लड़की के गैंग के सदस्यों लड़के के साथ मारपीट करने के बाद उसके सारे रुपये भी छीन लिए। इतना करने के बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो गैंग के सदस्यों ने लड़के का न्यूड वीडियो भी बना डाला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है।

हनी ट्रैप के मामले में युवक को फंसाकर लूटपाट करने के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य सूत्रधार महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले यूपी के प्रयागराज निवासी एक युवक अपनी महिला मित्र से मिलने क्षेत्र में आया था।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिन बुलाये घुसे लोग, एक ने खुद को बताया यूट्यूबर और दूसरा निकला बिजनेसमैन

See also  अमीर शख्स ने कुछ यूं लाई दिव्यांग के चेहरे पर खुशी, दिल छू लेगा यह वायरल VIDEO

महिला मित्र ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर दिया तथा उसके साथ लूटपाट की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने एक महिला सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सौरभ निवासी ग्राम कुंजा बहादुरपुर थाना भगवानपुर और अनिरुद्ध चौधरी उर्फ कार्तिक निवासी कृष्ण नगर रुड़की बताए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

लड़की और उसके सदस्य भी हो चुके गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों को लूटने वाली शातिर लड़की को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने लड़की दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह बात पता करने में जुटी हुई कि इस गैंग ने कितने युवकों को अपने जाल में फंसाया है।

See also  बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को फोन पर मिली धमकी, नंबर ट्रेस कर रही पुलिस; पटना में FIR दर्ज

लड़की और उसके चचेरे भाई ने बनाई थी योजना

पुलिस की बात माने तो युवक को हनी ट्रैप में फंसाने के पीछे लड़की का बहुत बड़ा हाथ था। इसमें लड़की के चचेरे भाई ने भी अहम योगदान दिया। पूरी योजना को लड़की व उसके चचेरे भाई ने बनाई और अपने साथ बाकि लोगों को भी शामिल किया था। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला हनी ट्रैप से जुड़ा हुआ है।

Odisha: गवर्नर रघुवर दास के बेटे ललित पर दर्ज हुई FIR, राजभवन के कर्मचारी से मारपीट का था आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now