रांची में अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, कई राउंड गोलियां चलाकर हुए फरार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 12, 2026

रांची में अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग, कई राउंड गोलियां चलाकर हुए फरार

रांचीः रविवार की देर रात राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। कांके रिंग रोड इलाके में हुई इस घटना में बाइक सवार अपराधियों ने चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से पेट्रोल पंप के कर्मचारी दहशत में आ गए।

पुलिस जांच में जुटी, रंगदारी समेत अन्य पहलुओं पर जांच
गोलीबारी इस घटना की सूचना मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है। वहीं, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस इस घटना के पीछे रंगदारी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है, ताकि फायरिंग से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके और अपराधियों के बारे में सुराग मिल सके। रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। फिलहाल, इस गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

See also  जम्मू कश्मीर में बनाया हथियार का फर्जी लाइसेंस, राइफल और 83 गोली के साथ रांची में पटना से आई आर्म्स सेल की टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now