अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिन बुलाये घुसे लोग, एक ने खुद को बताया यूट्यूबर और दूसरा निकला बिजनेसमैन

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बिन बुलाये घुसे लोग, एक ने खुद को बताया यूट्यूबर और दूसरा निकला बिजनेसमैन

मुंबई: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दो अनजाने शख्स घुस गए। बिना अनुमति घुसने पर पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि बिना अनुमति के घुसने वालों में से एक वेंकटेश नरसैया अल्लूरी(26) है जो यूट्यूबर है और दूसरा व्यक्ति लुकमान मोहम्मद शफी शेख(28) है जो खुद को व्यवसायी बताता है, दोनों को मुंबई की बीकेसी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। वे शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में नोटिस देने और कानूनी कार्रवाई करने के बाद आरोपियों को रिहा कर दिया है।

See also  ‘अंबानी की शादी में बम...’ पर मची खलबली, संदिग्ध को तलाश रही पुलिस, सोशल मीडिया पर धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now