खूंटी के एंथोनी को पहले हड़िया पिलाई फिर लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला , दो दिनों बाद मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2024

खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के रंगरौड़ी गांव में अपराधियों ने 27 वर्षीय एंथोनी टोपनो पर लाठी-डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। एंथोनी के पिता रनिया थाना में चौकीदार थे। एंथोनी टोपनो का शव खूंटी जिले के जराकेल गांव के पास जंगल में सड़क से थोड़ी दूरी पर मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

एंथोनी टोपनो रविवार की रात से लापता था। शाम 7 बजे, दो युवक आए और उसे हड़िया पीने के लिए बुलाया। एंथोनी ने पैसे की कमी का हवाला देकर मना कर दिया, लेकिन युवकों ने पैसे की चिंता न करने की बात कहकर उसे मना लिया। एंथोनी दोनों युवकों के साथ चला गया और देर रात तक घर नहीं लौटा। सोमवार से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को जराकेल गांव के पास जंगल में एंथोनी का शव मिला, जिसके सिर पर टांगी और डंडे से हमले के निशान थे।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में कमजोर मॉनसून के चलते गर्मी बढ़ने के आसार, बारिश पर मौसम विभाग का अपडेट

रांची के Xtreme Bar में डीजे सैंडी हत्याकांड और मारपीट मामले में अब तक चौदह गिरफ्तारियां, हत्या के आरोपी अभिषेक सिंह का पिता भी अरेस्ट

Godda में लोकसभा चुनाव से पहले कई कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, निशिकांत दुबे ने एक करोड़ कैश मिलने का किया दावा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now