झारखंड में कश्मीर जैसे हालात, एक हफ्ते में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2025

आज और कल चलेगी शीतलहरी, रांची समेत कई जिलों में ठंड और कोहरे का सितम जारी, स्कूल बंद

Jharkhand Cold Wave: झारखंड में ठंड का सितम जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा और कनकनी बढ़ जाने से यह जानलेवा भी हो सकता है।

बता दें कि ठंडी हवाओं के साथ साथ घने कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत आधे राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलने लगा है। पछुआ हवा ने सुबह और शाम कनकनी बढ़ रही है।

थैले में शव ले जाने की घटना के बाद जागी झारखंड सरकार, 15 करोड़ से एक महीने के भीतर खरीदे जाएंगे मोक्ष वाहन

राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों की भी परेशानी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भाग में घने कोहरे का असर देखने को मिला। उत्तरी भागों में शीतलहर का सबसे अधिक असर देखने को मिला।

See also  पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो हैवान बना पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में घोंप दी चाकू

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 22 दिसंबर को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा, इसे लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्या ‘धुरंधर’ के लिए मुसीबत बनीं ‘अवतार: फायर एंड एश’ या खा गई मात, जानें कमाई

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक यानी 22, 23 और 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों यानी 25 और 26 दिसंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

See also  Nitish Kumar ने चुन लिया अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी, लोकसभा चुनाव के बाद Nishant रख सकते है राजनीति में कदम

राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 26 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोहरे के साथ साथ उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

ममेरे भाई से करा दी शादी, बार-बार हुआ रेप; हाजी मस्तान की बेटी ने लगाई मोदी-शाह से गुहार

अगले 4 दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

22 दिसंबर : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
25 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस

See also  प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो सूरत से सीधे उसकी ससुराल में पहुंच गया प्रेमी और फिर खूनी खेल...

बरतें सावधानी

  • गाड़ी चलाते समय या किसी परिवहन माध्यम से बाहर निकलते समय सावधान रहें
  • गाड़ी चलाते समय फाग लाइट का प्रयोग करें
  • अपनी यात्रा के किसी भी पुनर्निर्धारण के लिए एयरलाइंस और रेलवे एवं राज्य परिवहन से संपर्क में रहें
  • आवश्यक रहने पर ही घर से बाहर निकलें, चेहरे को ढंककर रखें।

नोरा फतेही का हुआ रोड एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, सिर में आई चोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now