क्या ‘धुरंधर’ के लिए मुसीबत बनीं ‘अवतार: फायर एंड एश’ या खा गई मात, जानें कमाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2025

Avatar_Fire_And_Ash_Collection

Avatar Fire And Ash Collection Day 2: जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ के पिछले दो भाग की सफलता के बाद अवतार के तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज बन रहा। ऐसे में ‘अवतार: फायर एंड एश’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म 19 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

इस फिल्म का रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब हर किसी को इसके दूसरे दिन की कलेक्शन जानने के लिए एक्साइटेड है। ऐसे में अब ‘अवतार:फायर एंड एश’ डे 2 के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।

‘धुरंधर’ के क्रेज के बीच ‘अवतार:फायर एंड एश’ को इंडिया में इसके अंग्रेजी के अलावा कई भाषाओं में रिलीज किया गया। ‘अवतार:फायर एंड एश’ को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ छह भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिलीज होने के साथ ही इस साई-फाई फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है।

See also  हनीमून मना रहे थे कपल, हुआ ऐसा हाल बुलाना पड़ा डॉक्टर, अब नहीं बता पा रहे किसी को पूरी बात

ममेरे भाई से करा दी शादी, बार-बार हुआ रेप; हाजी मस्तान की बेटी ने लगाई मोदी-शाह से गुहार

अब नजर डालते हैं इसके पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन पर। 40 करोड़ के बजट में बनी ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन यानी रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘अवतार:फायर एंड एश’ ने शनिवार को खबर लिखने तक 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। रणवीर की ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। लेकिन जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ‘धुरंधर’ को मात नहीं दे पाई। दूसरे दिन के कलेक्शन से कंपेयर करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ‘अवतार 3’ ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए।

See also  अमित शाह ने की CPI माओवादी के महासचिव बसवराज की मौत की पुष्टि, पीएम मोदी ने सुरक्षाबलों का बढ़ाया हौसला, सीपीआईएमएल का फर्जी मुठभेड़ का आरोप

नोरा फतेही का हुआ रोड एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, सिर में आई चोट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now