ममेरे भाई से करा दी शादी, बार-बार हुआ रेप; हाजी मस्तान की बेटी ने लगाई मोदी-शाह से गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2025

haseen_mastan_mirza

डेस्कः मुंबई अंडरवर्ल्ड के कुख्यात डॉन रहे हाजी मस्तान (Haji Mastan) की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा (Haseen Mastan Mirza) ने अपने साथ हुए कथित बलात्कार, जबरन शादी, हत्या के प्रयास और संपत्ति हड़पने के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी है।

हसीन का आरोप है कि 1996 में नाबालिग उम्र में उनकी जबरन शादी उनके मामा के बेटे से कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि उसी व्यक्ति ने उनके साथ बलात्कार किया, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया और उनकी पहचान का दुरुपयोग कर उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। हसीन के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति उससे पहले आठ बार शादी कर चुका था।

हसीन मस्तान मिर्जा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जब यह सब उनके साथ हुआ, तब वह सिर्फ एक बच्ची थीं और उन्हें कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा, “मेरे साथ बलात्कार हुआ, हत्या की कोशिश की गई, बाल विवाह हुआ, मेरी संपत्ति छीन ली गई और मेरी पहचान छिपा दी गई। अगर कानून सख्त होंगे, तो लोग अपराध करने से डरेंगे।” हसीन ने यह भी बताया कि अत्याचारों से टूटकर उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की।

See also  लालू यादव के समधी कैप्टर अजय यादव को कांग्रेस ने पद से हटाया, अनिल जयहिंद को बनाया OBC मोर्चा का चेयरमैन

नोरा फतेही का हुआ रोड एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, सिर में आई चोट

हसीन की यह अपील उस वीडियो के बाद सामने आई है, जो उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन अब तक उसे इंसाफ नहीं मिला।

हसीन ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून की सराहना करते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए एक अहम और सही कदम था। उन्होंने कहा कि इस्लाम में तीन तलाक का दुरुपयोग हो रहा था और मोदी सरकार ने कानून बनाकर महिलाओं को राहत दी। साथ ही उन्होंने यौन अपराधों और जबरन विवाह जैसे मामलों में तत्काल न्याय सुनिश्चित करने वाले सख्त कानून बनाने की मांग की।

हसीन ने मीडिया और लोगों से अपील की कि उनके इस मामले में उनके पिता हाजी मस्तान का नाम बार-बार न घसीटा जाए। उन्होंने कहा, “यह मेरे पिता की कहानी नहीं है। यह सब उनकी मौत के दो साल बाद हुआ। मैं उनकी बेटी जरूर हूं, लेकिन यह मेरा निजी संघर्ष है।”

See also  Border 2 ने पहले ही दिन 'धुरंधर' की तोड़ी कमर, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे गूंजी Sunny Deol दहाड़

रांची में जमीन कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 करोड़ की मांगी गई थी रंगदारी; राहुल सिंह गैंग पर संदेह

उन्होंने यह भी कहा कि उसके पिता ने अपने जीवन में कई अच्छे काम किए और उन्हीं मूल्यों के कारण वह आज भी खुद को सुरक्षित महसूस करती है, जबकि उस पर पहले भी हमले की कोशिशें हो चुकी हैं।

हसीन का दावा है कि उन्हें काफी समय तक यह भी नहीं पता था कि उसके पिता का निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उसे परिवार से अलग-थलग रखा गया और दो साल बाद उसे पता चला कि हाजी मस्तान की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह पूरी तरह अकेली पड़ गई।

हाजी मस्तान मिर्जा का जन्म तमिलनाडु में हुआ था। वह मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक चर्चित नाम रहा और रियल एस्टेट तथा समुद्री तस्करी से जुड़े कारोबार में सक्रिय था। उसके संबंध दाऊद इब्राहिम सहित कई अंडरवर्ल्ड हस्तियों से बताए जाते हैं। हाजी मस्तान की मौत 25 जून 1994 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

See also  जवानी खराब कर रहे वीडियो गेम्स, लड़कों की एक पीढ़ी ऑनलाइन औसत से ज्यादा समय दे रही

100 रुपये में बेचे जा रहें कपल्स के प्राइवेट वीडियो, टेलीग्राम पर दलाल चला रहे अवैध बाजार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now