कांवड़ रूटों पर दुकानदारों को लिखने होंगे अपने नाम, पूरे UP में नेमप्लेट लगाने का आदेश योगी सरकार ने दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2024

कांवड़ रूटों पर दुकानदारों को लिखने होंगे अपने नाम, पूरे UP में नेमप्लेट लगाने का आदेश योगी सरकार ने दिया

उत्तरप्रदेश: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों के आस्था की शुचिता बनाये रखने के लिए नया आदेश जारी किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे उत्तरप्रदेश में खाने-पीने के दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। मुजफ्फरलनगर पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी दुकान मालिकों और काम करने वाले लोगों का नाम लिखने के फार्मूला को पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला लिया है।
आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है।हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है।

उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “एक सीमित प्रशासनिक दिशानिर्देश के कारण इस तरह का असमंजस हुआ था, मुझे खुशी है कि राज्य सरकार ने जो भी सांप्रदायिक भ्रम पैदा हुआ था उसे दूर किया है… मेरा यही कहना है कि इस तरह के विषयों पर किसी को सांप्रदायिक भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह किसी मुल्क, मजहब, मानवता के लिए अच्छा नहीं है… आस्था का सम्मान और आस्था की सुरक्षा पर सांप्रदायिक सियासत नहीं होनी चाहिए।”

See also  रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, “यह ठेले वालों का विषय नहीं है। कांवड़ मार्ग पर जो लोग हरिद्वार और गोमुख से जल लेकर 250-300 किलोमीटर की यात्रा करके अपने गंतव्य की ओर जाते हैं…हमने जिला प्रशासन से आग्रह किया था कि जो लोग हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर ढाबा/होटल चलाते हैं, उनमें ज्यादातर लोग मुस्लिम समुदाय से होते हैं। कांवड़िए उनकी दुकानों पर जाते हैं, खाते हैं और वो नॉनवेज बेचते हैं…यानि दुकान का नाम हिंदू देवी-देवता के नाम पर और वहां नॉनवेज बेचते हैं, उनके ऊपर प्रतिबंध लगना चाहिए और उनके नाम की पहचान होनी चाहिए…हमें किसी के नॉनवेज बेचने पर आपत्ति नहीं है…हमने सिर्फ आग्रह किया था कि हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर दुकानें खोलकर नॉनवेज ना बेचा जाए। इसी के संबंध में प्रशासन ने कार्रवाई की है…”

See also  BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिवंगत सुशील मोदी को पटना में दी श्रद्धांजलि, दीघा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

हेमंत बिस्व सरमा के झारखंड दौरे के दौरान Z+ सुरक्षा का खर्च उठायेगी असम की सरकार, DGP अजय कुमार को पत्र लिखकर मांगा गया बिल

कांग्रेस और जेडीयू ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “यह पूरी तरीके से अव्यावहारिक कार्य है…वे समाज में भाईचारे की भावना को खराब करने का कार्य कर रहे हैं…इसको तत्काल निरस्त करना चाहिए…”

उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर ‘नेमप्लेट’ लगाने के निर्देश पर JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने कहा, “इससे बड़ी कांवड़ यात्रा बिहार में निकलती है वहां इस तरह का कोई आदेश नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की जो व्याख्या भारतीय समाज, NDA के बारे में है- ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’, यह प्रतिबंध इस नियम के विरुद्ध है। बिहार में नहीं(आदेश) है, राजस्थान से कांवड़ गुजरेगी वहां नहीं है। बिहार का जो सबसे स्थापित और झारखंड का मान्यता प्राप्त धार्मिक स्थल है वहां नहीं है। इसपर पुनर्विचार हो तो अच्छा है।”

See also  पलामू सेंट्रल जेल में देर रात छापेमारी, कैदी खा रहे महंगे ड्राई फ्रूट्स, DC-SP के निर्देश पर की गई रेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now