रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 11, 2026

रांची में शीतलहर को लेकर छठीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद, 7वीं से 12वीं तक के लिए उपायुक्त ने जारी किया निर्देश

रांचीः राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रांची को येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी जारी की गई है। जिसको लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किया।

झारखंड में कड़ाके की ठंड, मैक्लुस्कीगंज में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान, रांची, गुमला, खूंटी में येलो अलर्ट
कक्षा 7 से कक्षा 12 तक पठन-पाठन सुबह 10 बजे से
छात्रों छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से छठी तक का पठन पाठन कार्य 12 से 14 जनवरी तक पूर्णतः स्थगित रहेगा। कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं का पठन-पाठन कार्य सुबह 10 बजे से संचालित किया जाएगा।

 

शिबू सोरेन के 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के साथ किया संवाद, कहा-हम लोग है गुरुजी के सिपाही
विद्यालय प्रबंधन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करें। यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है, तो परीक्षा का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार कर सकते हैं।

See also  SBI में पैसा जमा कराने गए शख्स ने कुछ ऐसे भरी पर्ची, जिसे देखकर बैंक मैनेजर का दिमाग चकराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now