रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े लोकपाल के उस आदेश को जेएमएम ने चुनौती दी है, जिसमें लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। जेएमएम ने लोकपाल के उस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर हाईकोर्ट 23 अप्रैल को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट ऑन रिकार्ड प्रज्ञा सिंह बघेल के माध्यम से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
22 फरवरी 2024 को लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए CBI को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था ।लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है ।बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज करायी थी ।गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।
JMM ने शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

Leave a Comment
Leave a Comment


