हजारीबाग से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल के खिलाफ स्पीकर ट्रिब्यूनल में दल-बदल का केस दर्ज, सीता सोरेन को भी जमा करना होगी इस्तीफे की मूल प्रति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2024

जेपी पटेल को हाईकोर्ट से झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द करने के स्पीकर के फैसले पर रोक से इंकार

रांची : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल दल बदल मामले में फंस गए है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के टिब्लूनल में उनके खिलाफ 10वीं अनुसूची (दल-बदल) के तहत केस दर्ज किया गया है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के आवेदन के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है।
अब स्पीकर ट्रिब्यूनल ने पटेल और बाउरी को नोटिस जारी किया है। दोनों को खुद या अपने वकील के माध्यम से दो मई तक पक्ष रखना होगा। दोनों पक्षों की बात रखने के बाद ट्रिब्यूनल में इस मामले की सुनवाई शुरू होगी। जेपी पटेल बीजेपी की टिकट पर मांडू से विधायक बने थे, हाल ही में वो कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस ने उन्हे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने उन्हे कुछ दिनों पहले ही विधानसभा में विपक्ष का सचेतक बनाया था, कांग्रेस में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने स्पीकर को उन्हे सचेतक पद से हटाने का अनुरोध किया था, बुधवार को उन्हे सचेतक पद से हटाने की अधिसूचना जारी कर दी गई।
जेपी पटेल पांचवीं विधानसभा में सातवें विधायक है, जिनके खिलाफ दल-बदल का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, राजेश कच्छप, डॉक्टर इरफान अंसारी और नमन विक्सल कोंगाडी के खिलाफ स्पीकर ट्रिब्यूनल में दल-बदल का केस चल रहा है।
वही जामा विधायक सीता सोरेन ने जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद विधानसभा को ई-मेल के माध्यम से अपना इस्तीफा भेजा था। अब उन्हे इस्तीफे की मूल प्रति विधानसभा सचिवालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है।

See also  कल्पना को CM के रूप में नहीं करूंगी स्वीकार, हेमंत मेरी बेटी को आशीर्वाद देकर बनाएं मुख्यमंत्री-सीता सोरेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now