- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

झारखंड में नवंबर में दो चरणों में होंगे चुनाव!, 8 अक्टूबर के बाद लगेगी आदर्श आचार संहिता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2024

ECI cec rajeev kumar

झारखंड में जल्द ही चुनावी बिगुल बजने वाला है। निर्वाचन आयोग की टीम के दौरे के बाद इस बात के संकेत मिले हैं कि महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनाव नवंबर में दो चरणों में होगा। आठ अक्तूबर के बाद चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने की उम्मीद है। 22 नवंबर तक मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी करने की दिशा में तैयारी चल रही है।

हम स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे, हमें हमारा हक दीजिए प्रधानमंत्री जी- हेमंत सोरेन ने चिट्ठी लिख मांगे 1.36 लाख करोड़, नहीं दे सकते तो हर महीने ब्याज के 1100 करोड़ की डिमांड

कल्पना सोरेन ने गांडेय में CNT/SPT एक्ट, संविधान की दिलाई याद, कहा बदलने की हो रही है कोशिश, उलगुलान रैली में आने का दिया न्यौता

See also  जयराम महतो पर मारपीट का केस दर्ज, धनबाद के बरवाड्डा थाने में फर्जी हस्ताक्षर को लेकर हुआ था विवाद

भारत निर्वाचन आयोग की टीम के दो दिवसीय झारखंड दौरे है। टीम ने यहां के राजनीतिक दलों के सुझाव और तैयारी को लेकर बैठकों की है। निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी आयुक्तों, जोनल आईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीआईजी, एसपी के साथ चुनाव की तैयारी पर बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।

वॉट्सएप में हुई दिक्कत से गंदे काम का खुलासा, UPSC छात्रा के बेडरूम-बाथरूम तक मिले कैमरे

बुधवार को जम्मू कश्मीर में मतदान होने जा रहा है। 26-27 सितंबर को आयोग की टीम महाराष्ट्र का दौरा करेगी। वहां से लौटने के बाद झारखंड विस चुनाव पर निर्णय लेगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि चुनाव के समय किसी भी पार्टी का पक्ष लेने पर कठोर कार्रवाई होगी। चुनाव के समय किसी के गलत आरोपों से डरना नहीं है, अडिग रहें। जांच कर कार्रवाई करनी है। सभी राजनीतिक दलों को बराबर हक मिलना चाहिए, लेकिन किसी के दवाब में काम न करें।

See also  CM हाउस से सीलबंद लिफाफा लेकर ED ऑफिस पहुंचा CMO कर्मी, ईडी ने मुख्यमंत्री से मांगा था पूछताछ के लिए समय

दो किमी से दूर वाले वोटरों को लाने की रहेगी व्यवस्था

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने साफ किया कि मतदान केंद्र से दो किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर मतदाताओं को लाने की व्यवस्था की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। पोलिंग स्टेशन गेट से 200 मीटर की दूरी पर ही राजनीतिक दलों के टेबल रहेगी।

मालिक को मुसीबत में देख कोबरा से भिड़ा पिटबुल, पटक-पटक कर मारा; VIDEO

 

राज्य की सीमाओं पर सख्त नजर रखने का निर्देश

चुनाव आयुक्त ने निर्देश दिया कि पड़ोसी राज्यों की सीमा पर मुस्तैदी से नजर रखनी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर खास ध्यान रखी जाए। रांची, खूंटी, चतरा और लातेहार में ड्रग्स के मामलों को साफ करने का डीसी-एसपी को निर्देश दिया गया है।

चुनाव से जोड़े जाएंगे राज्य के खिलाड़ी और कलाकार

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राज्य के प्रमुख खिलाड़ियों को भी चुनाव से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। यहां हॉकी-फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी और छऊ नृत्य से मतदाताओं को जागरुक किया जा सकता है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छोटी-छोटी डॉक्यूमेंट्री बना सकते हैं। साथ ही, राज्य की कला-संस्कृति, खेल और जितनी भी विशेषताएं हैं उसका मतदाताओं को जागरूक करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

See also  रांची-कोलकाता समेत कई जगहों पर ED की छापेमारी, TMC सांसद के कथित अवैध फंडिंग को लेकर कार्रवाई

2019 चुनाव ऐसे हुए चुनाव की तिथियां

चुनाव का कार्यक्रम एक नवंबर 2019 को घोषित किया गया था
 30 नवंबर 2019 से 20 दिसंबर 2019 के बीच मतदान पांच चरणों में हुआ
 23 दिसंबर 2019 को मतगणना हुई थी
 29 दिसंबर 2019 को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

महिला टीचर के बारे में लिखी गंदी बात, छात्र को लड़कियों से पिटवाया; सदमे में पिता बीमार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now