कल्पना सोरेन ने गांडेय में CNT/SPT एक्ट, संविधान की दिलाई याद, कहा बदलने की हो रही है कोशिश, उलगुलान रैली में आने का दिया न्यौता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 15, 2024

Kalpna soren

गिरिडीहः कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव की बाजी अपने नाम करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है । सोमवार को उन्होंने पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों से मुलाकात की । उन्होंने इस दौरान लोगों को पिछली सरकार के दौरान सीएनटी एसपीटी एक्ट में बदलाव की कोशिशों का हवाला देते हुए संविधान बदलने की आशंका जाहिर की । कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख बीजेपी सरकार को घेरा । उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी जब भी सत्ता में आयी है उसने आदिवासी दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के शोषण को बढ़ावा ही दिया है।

Kalpna soren

कल्पना सोरेन याद दिलाया कि किस तरह डबल इंजन सरकार बनाते ही भाजपा ने CNT/SPT एक्ट को समाप्त करने का कानून बना विधानसभा से पारित कर दिया। कल्पना सोरेन लिखती हैं “उस  हेमन्त  सोरेन विपक्ष में थे जिसका मजबूती से उन्होंने विरोध किया, आदरणीय दिशोम गुरूजी के नेतृत्व में झामुमो ने तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात भी की। पूरे राज्य से आप लोगों ने समर्थन दिया और उसका परिणाम हुआ कि भाजपा सरकार को उस काले कानून को वापस लेना पड़ा। आदरणीय दिशोम गुरूजी के नेतृत्व में अलग झारखण्ड राज्य बनाने में आप सभी गांडेय, पीरटांड, टुंडी, गिरिडीह और बेंगाबाद के लोगों का अहम योगदान रहा है।”

See also  पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला

IMG 5505

कल्पना सोरेन ने मौजूदा सरकार की योजनाओं की तारीफ़ करते हुए लुभाने की कोशिश की कि । कल्पना सोरेन ने कहा कि “सरकार राज्य के सभी लोगों के लिए सर्वजन पेंशन योजना लायी। आज राज्य के 36 लाख लोगों को पेंशन योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। मुझे नहीं लगता है कि अब किसी गांव में कोई बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन मिलने का इन्तजार कर रहा होगा। आदिवासी, दलित एवं सभी वर्ग की महिलाओं के लिए पेंशन की उम्र सीमा को घटाकर 50 वर्ष कर दिया गया है। अब पेंशन के लिए 60 वर्ष का इन्तजार नहीं करना पड़ता है। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रधानों को मासिक मानदेय दिया जा रहा है। राज्य के आन्दोलनकारियों के लिए पेंशन की अलग योजना भी लायी गयी है।”

Kalpna soren

कल्पना सोरेन ने खुद को दिशोम गुरु शिबू सोरेन औऱ  और हेमन्त सोरेन का  सिपाही बताया ।  और इक्कीस अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले उलगुलान रैली में हिस्सा लेने की अपील की । 

See also  Land Scam: जेएमएम नेता अंतु तिर्की समेत 10 लोगों पर दायर चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now