- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

महिला टीचर के बारे में लिखी गंदी बात, छात्र को लड़कियों से पिटवाया; सदमे में पिता बीमार

teacher beaten

Dhanbad: झारखंड के धनबाद के आठ लेन स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह में पांच सितंबर (Teachers Day) को घटी घटना अब चर्चा में आई है। स्कूल में शिक्षक दिवस पर 10वीं कक्षा के एक छात्र ने महिला टीचर के बारे में बोर्ड पर अश्लील शब्द लिख दिया। इसके बाद छात्र को स्कूल की छात्राओं से पिटवाया गया था।

सदमे में पिता हो गए बीमार

माता-पिता को बुलाकर चेतावनी देते हुए डांट फटकार लगाई गई। छात्र को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। घटना से सदमे में पिता मुन्ना राम बीमार हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बातचीत में पिता मुन्ना राम ने कहा कि उनके बेटे ने गलती की है। इसके लिए मैंने व मेरी पत्नी नीतू देवी ने माफी भी मांगी। इसके बाद भी हम लोगों को बेइज्जत किया गया। मेरे बेटे को स्कूल की लड़कियों से पिटवाया गया, यह गलत है।

See also  डरा न सके, तो मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया; हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, पत्नी कल्पना भी भड़की

लोहरदगा मांगे स्थानीय प्रत्याशी सुन रायशुमारी से भागे रामेश्वर उरांव, कांग्रेसियों ने जमकर काटा बवाल, सुखदेव भगत ने भी खोला मोर्चा

छात्र को लड़कियों ने पीटा

मुन्ना राम ने कहा कि सदमे में बीमार हो गया हूं। अपना इलाज करा रहा हूं। मां नीतू देवी ने भी कहा कि मेरे बेटे को उक्त महिला टीचर किसी न किसी बात पर डांटती थी, फिर भी हम लोगों ने बेटे की गलती मानते हुए माफी मांगी। इसके बाद भी तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। बेटे को स्कूल की लड़कियों से क्यों पिटवाया गया। इसके लिए दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो।

स्थानीय मुखिया तपन दत्ता ने कहा कि मुझे छात्र को तीन महीने के लिए स्कूल से निलंबित करने संबंधी घटना की जानकारी मिली है, लेकिन छात्र को लड़कियों से पिटवाने की सूचना नहीं है। ऐसी बात है तो मैं पता करता हूं। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।

See also  पलामू में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख के इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते से भिड़ंत

रांची में हो रही बारिश, अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, 40 KM की स्पीड से चल रही हवाएं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now