देवघर में फॉर्च्यूनर से लूटपाट करने पहुंचे अपराधी, वारदात को अंजाम देने देते समय बदमाशों ने अपने ही साथ को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2026

देवघर में फॉर्च्यूनर से लूटपाट करने पहुंचे अपराधी, वारदात को अंजाम देने देते समय बदमाशों ने अपने ही साथ को मारी गोली

देवघरःमोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा मुख्य पथ पर जयपुर मोड़ के पास गुरुवार देर रात लूट की कोशिश के दौरान अपराधियों के बीच ही गोली चलने से एक बदमाश की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि लूट को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने आपसी फायरिंग में एक साथी को गोली मार दी।

बदमाशों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी
जानकारी के अनुसार, रांची से साहिबगंज जा रही शीतल पेय कंपनी की फ्रिज लदी मालवाहक गाड़ी को रोककर लूटने के इरादे से चार अपराधी एमपी नंबर की फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे थे। बदमाशों ने वाहन चालक के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू ही की थी कि इसी दौरान एक अपराधी द्वारा चलाई गई गोली उसके ही साथी को जा लगी।गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घबराए अन्य साथी उसे फॉर्च्यूनर में डालकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और वहीं छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  गिरिडीह में आदिवासी दंपती पर जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

मृतक की हुई पहचान, पांच हिरासत में

इधर, घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद एक युवक दोबारा अस्पताल लौटा, जहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक मृतक का रिश्तेदार है।मृतक की पहचान देवघर के रहने वाले 25 वर्षीय राजन लाल के रूप में हुई है, जो रिखिया इलाके के बिहाई का रहने वाला था, जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में रहता था।लूट की इस वारताद के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मोहनपुर, रिखिया, कुंडा, जसीडीह और टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है वहीं देर रात जसीडीह स्टेशन से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now