- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार के मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पहले घेरा फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बिहार के मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पहले घेरा फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

डेस्कः बिहार के मधुबनी से दिल को झकझोर देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।  सुपौल के रहने वाले एक मजदूर के साथ बांग्लादेशी होने के शक में कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। इस मॉब लिंचिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ BJP की मंत्री के पति का बेतुका बयान पर बवाल
पुलिस के मुताबिक, यह घटना मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह इलाके की है। पीड़ित की पहचान सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मुर्शीद आलम के रूप में हुई है। मुर्शीद आलम मजदूरी के सिलसिले में मधुबनी पहुंचा था। यहीं काम कर रहा था।

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, कुख्यात मैनेजर राय को लगी गोली
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह रात के समय दुकान से सामान लेने निकला था, तभी अचानक कुछ लोगों ने उसे घेर लिया।आरोप है कि हमलावरों ने उसे बांग्लादेशी कहकर गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार, करीब 15 से 20 युवकों की भीड़ ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर अधमरी हालत में छोड़ दिया और फरार हो गए।

See also  बिहार के बड़े अस्पताल में दही-आमलेट को लेकर मारपीट, जूनियर डॉक्टरों ने रसोई पर किया हमला

शादाब जकाती के पास मैं खुद जाती हूं, पैसा मिलता है… पति के लगाए आरोप पर पत्नी इरम ने दिया जवाब
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में मुर्शीद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार,पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। राजनगर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

SHO ने पीठ पर लगाई नागरिकता की जांच मशीन, पूछा बांग्लादेशी तो नहीं, शख्स ने खुद को बताया बिहार का, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

See also  चाईबासा में ACB की कार्रवाई, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now