By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • बिहार चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • हजारीबाग
      • रामगढ़
      • चतरा
      • गिरिडीह
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • कोल्हान प्रमंडल
      • सरायकेला
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: शादाब जकाती के पास मैं खुद जाती हूं, पैसा मिलता है… पति के लगाए आरोप पर पत्नी इरम ने दिया जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • बिहार चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • बिहार चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • उत्तरी छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • कोल्हान प्रमंडल
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | शादाब जकाती के पास मैं खुद जाती हूं, पैसा मिलता है… पति के लगाए आरोप पर पत्नी इरम ने दिया जवाब

शादाब जकाती के पास मैं खुद जाती हूं, पैसा मिलता है… पति के लगाए आरोप पर पत्नी इरम ने दिया जवाब

livedainik
January 2, 2026 4:45 PM
By livedainik
2 weeks ago
Share
शादाब जकाती के पास मैं खुद जाती हूं, पैसा मिलता है... पति के लगाए आरोप पर पत्नी इरम ने दिया जवाब
SHARE

डेस्कः 10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी पूछकर फेमस हुए यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में है। इस बार विवाद की वजह जकाती का वीडियो नहीं बल्कि वीडियो में उनकी पत्नी नजर आने वाली इरम के साथ उनकी नजदीकी है। शादाब जकाती के साथ रील में नजर आने वाली महिला इरम उनकी पत्नी नहीं बल्कि सहयोगी है जो वीडियो बनाने में उनकी मदद करती है। शादाब जकाती के साथ वीडियो में नजर आने वाली इरम और उनके पति के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। शादाब के साथ काम करने वाली इरम के पति थाने जाकर फूट-फूटकर रोने लगा और उसने पत्नी पर जान से मरवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ BJP की मंत्री के पति का बेतुका बयान पर बवाल
मेरठ के इंचौली थाने पहुंचे खुर्शीद उर्फ सोनू की हालत बेहद खराब थी। थाने के भीतर और बाहर मौजूद लोगों के सामने वह बार-बार यही कहता नजर आया कि उसकी पत्नी उसे जान से मरवाना चाहती है। उसने पुलिस से खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई। वह कहता है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली जाती है और यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक बाहर रहती है। खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी शादाब के कहने पर उसे धमकाती है, गालियां देती है और बार-बार तलाक व थाने की धमकी देती है।

SHO ने पीठ पर लगाई नागरिकता की जांच मशीन, पूछा बांग्लादेशी तो नहीं, शख्स ने खुद को बताया बिहार का, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
खुर्शीद का कहना है कि वह दिल का मरीज है, उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती है, इसके बावजूद पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। वायरल वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि मेरी बीवी को मेरी कोई परवाह नहीं है। शादी के बाद भी उसके कई लोगों से रिश्ते रहे, मैंने सबकुछ नजरअंदाज किया. अब यह जकाती के साथ लगी हुई है। जकाती इसे तीन-तीन,चार-चार दिन के लिए ले जाता है। मैंने रोका तो कहने लगी, तू मर जा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। खुर्शीद का दावा है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने देहरादून जाने की बात कही थी। जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने झूठ बोला कि वह थाने में बैठी है। बाद में उसे शक हुआ कि उसके खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है। उसका कहना है कि उसे जान से मारने की तैयारी हो रही है और इसमें कई लोग शामिल हैं।

- Advertisement -
LD-advertisement

 

- Advertisement -
royal-soler-new

ये जो शख्स रो रहा है, ये इरम का पति है. इरम शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाती है. और अब पति को डर सत्ता रहा है कि बीवी तो हाथ से गई pic.twitter.com/EIhog15RzS

— Priya singh (@priyarajputlive) January 2, 2026

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, कुख्यात मैनेजर राय को लगी गोली
पत्नी का पलटवार: मैं काम करती हूं, कोई अफेयर नहीं
पति के आरोपों के बाद महिला इरम ने भी अपना वीडियो जारी किया और साफ शब्दों में सभी आरोपों को गलत बताया। इरम ने कहा कि वह शादाब जकाती के साथ सिर्फ काम करती है और इसके बदले उसे मेहनताना मिलता है। इरम का कहना है कि उसके पति खुर्शीद उसे लगातार मारपीट कर परेशान करते थे और पैसे की मांग करते थे। उसने बताया कि चार बच्चों की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है और घर चलाने के लिए वह काम करने को मजबूर है। इरम ने कहा मैं शादाब के साथ वीडियो बनाती हूं, उसका पैसा मिलता है। इसमें कोई गलत बात नहीं है। मेरे पति को यही बर्दाश्त नहीं हो रहा। वह मुझे मारते थे, गालियां देते थे। मैं अपने बच्चों का पेट पालने के लिए काम कर रही हूं।

पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ में मिला नाबालिग लड़की का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका, मृतका के हाथ पर लिखा मिला “D + L”
इरम ने साफ किया कि शादाब जकाती उसे न तो जबरदस्ती कहीं ले जाते हैं और न ही वीडियो बनाने का दबाव डालते हैं। वह अपनी मर्जी से जाती है, अपनी मर्जी से काम करती है और जब चाहती है, घर लौट आती है। उसने यह भी कहा कि उसका पति उसे पहले ही तलाक दे चुका है और अब वह फाइनल तलाक चाहती है। मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं बचा है। मैं उससे अलग रहना चाहती हूं। उसने मुझे बहुत मारा-पीटा है। शादाब का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। हम लोगों के बीच कोई अफेयर नहीं है, सिर्फ प्रोफेशनल काम है।

रेल थाना प्रभारी निकला सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादाब जकाती पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद
इरम के साथ-साथ शादाब जकाती का नाम भी इस विवाद में लगातार लिया जा रहा है। हालांकि महिला ने अपने बयान में शादाब को पूरी तरह निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर शादाब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इरम का दावा है कि वह अपने घर में ही रहती है और कहीं बंधक बनाकर नहीं रखी गई है। उसने कहा कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब झूठे और बेबुनियाद हैं। इस पूरे मामले में इंचौली थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने थाने में आकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 02 at 6.04.40 PM गुमला में नियमों का पालन करने वालों को मिला गुलाब, उल्लंघन करने वालों को पहनाई गई माला
Next Article रांची पुलिस ने 2025 में संगठित अपराध समेत अन्य कांडों में शामिल 399 अभियुक्ति को किया गिरफ्तार, 14.84 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद रांची पुलिस ने 2025 में संगठित अपराध समेत अन्य कांडों में शामिल 399 अभियुक्ति को किया गिरफ्तार, 14.84 करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • Gumla के फिसरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़‍ के बाद हंगामा,छात्राओं ने किया थाने का घेराव
  • रांची ED दफ्तर में पुलिस छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, CBI जांच और FIR निरस्त कराने की मांग
  • 20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत
  • बिहार के थाने में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, लापता मां और तीन बच्चों की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव
  • ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
  • विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले रियल स्टेट कारोबारी पर कार्रवाई, ACB ने सरदार सुरेंद्र सिंह को किया अरेस्ट
  • झारखंड के मद्य एवं उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

You Might Also Like

Gumla के फिसरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़‍ के बाद हंगामा,छात्राओं ने किया थाने का घेराव

Gumla के फिसरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़‍ के बाद हंगामा,छात्राओं ने किया थाने का घेराव

3 hours ago
रांची ED दफ्तर में पुलिस छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, CBI से जांच कराने और FIR निरस्त कराने की मांग

रांची ED दफ्तर में पुलिस छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, CBI जांच और FIR निरस्त कराने की मांग

7 hours ago
20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत

20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत

8 hours ago
बिहार के थाने में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार के थाने में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

9 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?