‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ BJP की मंत्री के पति का बेतुका बयान पर बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2026

'बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां' BJP की मंत्री के पति का बेतुका बयान पर बवाल

डेस्कः उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरिधारी लाल का बिहार की लड़कियों पर किये गए बयान पर बवाल मच गया है। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गी के पत्रकार से बदसलूकी और गंदे पानी पीने से मौत को लेकर दिए गए बयान पर बवाल अभी शांत ही नहीं हुआ था कि गिरिधारी यादव के बेतुका बयान ने एक बार फिर बीजेपी की सिरदर्दी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है और इसे बिहार की बेटियों की बदनामी बताई जा रही है।

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, कुख्यात मैनेजर राय को लगी गोली
उत्तराखंड के सोमेश्वर से बीजेपी विधायक और मंत्री रेखा आर्य के पति गिरिधारी लाल साहू बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी एक वीडियो में करते हुए नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में गिरधारी लाल साहू यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीदेवी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां 23 दिसंबर को साहू ने शिरकत की थी।

See also  शादी के दौरान बारातियों ने लड़कियों पर किया कमेंट, रिबन काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, 20 लोग घायल

SHO ने पीठ पर लगाई नागरिकता की जांच मशीन, पूछा बांग्लादेशी तो नहीं, शख्स ने खुद को बताया बिहार का, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को साझा करते हुए साहू की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है।
फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और विपक्षी दलों द्वारा सत्तारूढ़ दल को घेरने की तैयारी की जा रही है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित व्यक्ति और सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now