- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में छह युवकों ने युवती को अगवा कर पिलायी शराब, किया गैंगरेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2026

बिहार में छह युवकों ने युवती को अगवा कर पिलायी शराब, किया गैंगरेप

डेस्कः बिहार के पूर्णिया में गैंगरेप का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह की संख्या में युवकों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आधे दर्जन युवकों ने 24 साल की युवती को अगवा कर शराब पिलायी और फिर उसके साथ पूरी रात दरिंगदगी की। पीड़ित युवती की हालत बहुत गंभीर है और वो पूर्णिया के जीएमसीएच में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है।

दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी का निधन,महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं कामसुंदरी देवी
घटना डगरूआ थाना क्षेत्र स्थित बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से जया ट्रेडर्स के संचालक मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की नेवललाल चौक से पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। विरोध करने पर युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में खींच लिया और शोर मचाने से रोकने के लिए उसका मुंह बंद कर दिया।इसके बाद आरोपी उसे लेकर बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के एक सुनसान कमरे में पहुंचे, जहां उसे बंधक बना लिया गया। दरिंदगी की हदें तब पार हो गई जब आरोपियों ने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर सभी 6 आरोपियों ने युवती के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

See also  LPG गैस के दाम में कटौती, एक अगस्त को हुई राहत की बारिश

बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर
एक आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ा
इस हैवानियत के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी मोहम्मद जुनेद वहीं रुक गया। गंभीर स्थिति में होने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी। वारदात के बाद जब मुख्य आरोपी मो. जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने बड़ी चतुराई से उसी का मोबाइल उठाया और डायल 112 पर पुलिस को फोन कर अपनी लोकेशन और आपबीती बताई।सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रैक कर जया ट्रेडर्स पहुंची। कमरे के बाहर ताला लटका देख पुलिस ने लोहे की रॉड और ईंटों की मदद से दरवाजा तोड़ा। जब पुलिस ने अंदर प्रवेश किया तो अंदर का मंजर भयावह था।पीड़िता बदहवास और लहूलुहान हालत में रो रही थी, जबकि आरोपी बगल में ही सो रहा था।

See also  Rahul Gandhi की कार के चपेट में आया पुलिस जवान, वोट अधिकार यात्रा के दौरान नवादा में हुआ हादसा

बिहार में ठंड का विकराल रूप, 11 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, अगले 10 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं
पीड़िता की हालत है गंभीर
पुलिस ने तत्काल मोहम्मद जुनेद को गिरफ्तार कर लिया। डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया 6 युवकों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत काफी गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया GMCH में भर्ती कराया गया है। फरार पांच अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now