बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 12, 2026

बिहार में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर 6 गाड़ियों की टक्कर

डेस्कः बिहार में भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। इसका असर आम जनजीवन पर बुरी तरह पर रहा है। कोहरे की वजह से मुजफ्फरपुर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बेनीबाद थाना क्षेत्र के दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे पर कोहरे के बीच आधा दर्जन गाड़ी आपस में टकरा गई। टक्कर के बीच एंबुलेंस समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जोड़दार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों की भीड़भाड़ लग गई।

गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कार्पियों में टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
लोगों की मदद से जख्मी लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर इलाज के लिए गायघाट PHC लें जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एंबुलेंस में सवार मरीज को दूसरे वाहन में शिफ्ट करके अस्पताल भेजा गया।घटना के बीच हाइवे पर लोगों की भीड़भाड़ लगी रही। क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच हाइवे जाम रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया।

See also  बिहार में IPS अधिकारी को बॉडीगार्ड और ड्राइवर ने बीच रास्ते में छोड़ दिया, डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे थाना

भागलपुर में 150 कौओं की मौत से हड़कंप, वन विभाग ने शुरू की जांच
रेस्क्यू में जुटा प्रशासन
प्रभारी थानाध्यक्ष स्पना कुमारी क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे पर से हटाने की कवायद शुरू की। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी लेना शुरू की। उन्होंने बताया कि तीन वाहनों को आपस में टकरा ने की जानकारी मिली है। घटनास्थल पर तीन वाहन क्षतिग्रस्त मिलें हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अन्य वाहन हल्के क्षतिग्रस्त होने के कारण निकल गए हैं। कोहरे को लेकर दुर्घटना हुई है। सबसे पहले फोर्ड गाड़ी एंबुलेंस में टक्कर मारने की सूचना प्राप्त हुई है।

बिहार में ठंड का विकराल रूप, 11 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, अगले 10 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। एंबुलेंस में सवार मरीज को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना में जख्मी लोगों को लेकर पीएचसी और एसकेएमसीएच प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। कोई की मृत्यु होने की सूचना नहीं मिली है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर लोगों की भीड़भाड़ पर नियंत्रण कर लिया गया है। हाइवे पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। कुछ घंटे के लिए वाहन का परिचालन ठप हुआ था।

See also  पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला, कटिहार सड़क हादसे में 10 की मौत, राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now