कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए, BJP सांसद निशिकांत दुबे का बयान

रांचीः गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वक्फ संशोधन कानून और पॉकेट वीटो मामले में छिड़ी बहस के बीच बड़ा विवादास्पद बयान दिया है। उन्होने कहा है कि कानून अगर सुप्रीम कोर्ट ही बनाएगा तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए ये बातें कही।

 

बिहार के स्कूल में बार बालाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video
निशिकांत दुबे से पहले केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट को विधायी मामलों में दखल नहीं देना चाहिए, क्योंकि शक्तियों का बंटवारा संविधान में स्पष्ट रूप से परिभाषित है। रिजिजू ने जोर दिया कि सरकार और न्यायपालिका को एक-दूसरे के क्षेत्र का सम्मान करना चाहिए। निशिकांत दुबे ने अपने ट्विट से ये सवाल उठाया है कि क्या सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसलों के माध्यम से विधायिका के मामले में हस्तक्षेप करने का अधिकार है।

अनुराग कश्यप की बेटी ने पिता से शादी से पहले से’क्स को लेकर पूछा सवाल, बोली-‘अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो क्या करोगे’ सोशल मीडिया पर हो रहे है ट्रोल

केंद्रीय मंत्री न्यायपालिका और कार्यपालिका की शक्तियों की याद दिलाते है, तो वक्फ पर बनी JPC के अध्यक्ष रहे जगदंबिका पाल सुप्रीम सुनवाई के अंतरिम आदेश से पहले ही वक्फ कानून पर अपना फैसला सुनाते हुए बड़ा ऐलान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कानून में एक भी गलती निकली, तो वे अपने सांसदी पद से इस्तीफा दे देंगे।

पूर्व क्रिकेटर के बेटे जेंडर चेंज कर बनीं लड़की, लगाये सनसनीखेज आरोप, क्रिकेटरों ने न्यूड फोटो भेजे, साथ में सोने को कहा

बता दें कि 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से अपील की गई कि वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं के मामले में अतंरिम आदेश जारी करने से पहले उनकी दलील सुनी जाएं। कोर्ट ने केंद्र सरकार की अपील को सुनते हुए अतंरिम आदेश पारित नहीं किया।

समधी बना प्रेमी! मां अपनी बेटी के ससुर संग हुई फरार, पति और बेटे ने खोले कई राज

17 अप्रैल को सुनवाई के दौरान एक बार फिर वक्फ कानून के अतंरिम आदेश से पहले विवाद के मुद्दों पर विस्तार से सुनवाई की दलील पेश की गई। जवाब देने के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगी गई और एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने अतंरिम आदेश की तारीख आगे बढ़ा दी, लेकिन वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री और 'वक्फ बाय यूजर' संपत्तियों में किसी तरह के बदलाव पर केंद्र का जवाब आने तक रोक लगा दी।

See also  आदिवासी स्वाभिमान वर्ष है 2025-26, मंत्री चमरा लिंडा झारखंड की पहचान को करेंगे संरक्षित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now