सुप्रीम कोर्ट पर फिर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा-संसद ही सर्वोच्च है, इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2025

सुप्रीम कोर्ट पर फिर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा-संसद ही सर्वोच्च है, इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं

डेस्कः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट को फिर निशाने पर लिया। उन्होने सुप्रीम कोर्ट की शक्तियों को लेकर कहा कि सबसे सर्वोच्च संसद ही है, उससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संसद में जो सांसद चुनकर आते हैं वो आम जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। सांसद ही सबकुछ होते हैं, इनसे कोई ऊपर कोई नहीं होता।इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर अपने पिछले हमलों की आलोचना पर भी पलटवार किया और कहा कि किसी संवैधानिक पदाधिकारी (खुद के बारे में) द्वारा बोला गया हर शब्द सर्वोच्च राष्ट्रीय हित से निर्देशित होता है।

सोशल मीडिया से हटेंगे सुप्रीम कोर्ट पर आपत्तिजनक बयान ? निशिकांत दुबे की CJI पर की गई टिप्पणी के बाद हटाने पर होगी सुनवाई

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।संविधान क्या होगा? इसे अंतिम रुप से तय करने वाले निर्वाचित प्रतिनिधि हीं होंगे और इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संसद सुप्रीम संस्था है। उपराष्ट्रपति का यह बयान तब आया है जबकि सुप्रीम कोर्ट को लेकर की गई उनकी टिप्पणी का एक वर्ग आलोचन भी कर रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र में संसद ही सुप्रीम है। संवैधानिक पद पर बैठा हर व्यक्ति का बयान राष्ट्र के हित में होता है। निर्वाचित प्रतिनिधि तय करते हैं कि संविधान कैसा होगा। उनके ऊपर कोई और अथॉरिटी नहीं हो सकती।

See also  रिटायर्ड IPS डीके पांडा से 381 करोड़ की ठगी का दावा, राधा बनकर दफ्तर जाते थे IG साहब

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now