रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में ED ने एक और गिरफ्तारी की है। ED ने फर्जी डीड बनाने के कथित मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया है औऱ उसे PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गय । इस दौरान ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि आरोपी से 7 दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी जाये लेकिन कोर्ट ने चार दिनों पूछताछ की समय सीमा दी । माना जा रहा है की ईडी को सद्दाम से इस मामले में कई अहम जानाकारियां मिल सकती है ।



